प्राचीन शीतला मंदिर में लंगर लगाया
संवाद सहयोगी, मुकेरिया प्राचीन शीतला माता मंदिर में राजीव शर्मा पुत्र देव राज शर्मा के परिवार की त
संवाद सहयोगी, मुकेरिया
प्राचीन शीतला माता मंदिर में राजीव शर्मा पुत्र देव राज शर्मा के परिवार की तरफ से शनिवार को विशाल लंगर लगाया गया। यह जानकारी र¨वदर कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि प्राचीन शीतला माता जी मंदिर कमेटी की तरफ से हर रोज क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों के लिए सस्ते में भोजन खिलाया जाता है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लोगों के सहयोग से शुरू किए इस लंगर में जरूरतमंद लोगों को मात्र दस रूपये में भर पेट खाना खिलाया जाता है। जिससे भूखे इंसान का पेट भी भर जाए व उसका धन भी अधिक खर्च न हो। उन्होंने बताया कि इस शुभ कार्य में अब लोग भी अपना सहयोग देने लगे हैं। जिसके तहत शनिवार को शहर के राजीव शर्मा पुत्र देव राज शर्मा के परिवार की तरफ से विशाल लंगर लगाया गया।
इस अवसर पर सुमन मंगल, पवन कुमार शर्मा, कैलाश रानी, अलका शर्मा, अक्षित शर्मा, आकाश शर्मा, आसिमा, शर्मा, रशिमी शर्मा, अश्वनी कुमार, रविन्द्र कुमार, दर्शन कुमार, विनोद कुमार आदि उपस्थित थे।