संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत, पति गिरफ्तार
टांडा उड़मुड़ सलेमपुर में संदिग्ध हालात में एक विवाहिता की मौत हो गई। विव
संवाद सहयोगी, टांडा उड़मुड़
सलेमपुर में संदिग्ध हालात में एक विवाहिता की मौत हो गई। विवाहिता के परिजनों ने उसके पति पर कत्ल का आरोप लगाते हुए कहा कि वह उसे परेशान करता था। मृतका की पहचान हरजीत कौर के रूप में हुई है।
मृतका के पिता जस¨वदर ¨सह पुत्र सरदार ¨सह निवासी काहनूवान ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी गांव सलेमपुर के सुख¨वदर ¨सह पुत्र गुरमुख ¨सह के साथ करवाई थी। मगर, शादी के कुछ समय बाद सुख¨वदर की मौत हो गई थी। जिसके बाद उन्होंने सुख¨वदर के छोटे भाई लख¨वदर ¨सह के साथ अपनी बेटी का विवाह कर दिया। मगर, शादी के बाद से लख¨वदर उनकी बेटी को परेशान करता था। इस दौरान लख¨वदर फ्रांस चला गया। शनिवार को लखविंदर फ्रांस से लौटा था और रविवार सुबह उसने उन्हें फोन किया कि उनकी बेटी की मौत हो गई है। जब वह मौके पर पहुंचे, तो उनकी बेटी हरजीत के शरीर पर नील के निशान पड़े थे।
हरजीत के पिता जस¨वदर ¨सह ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की हत्या या तो लख¨वदर ¨सह ने पीट कर की है या फिर उसे जहर दे दिया। पुलिस ने फिलहाल इस मामले में लख¨वदर को गिरफ्तार कर जस¨वदर के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।