टोल प्लाजा हरसा मानसर पर करवाया कीर्तन दरबार
टोल प्लाजा हरसा मानसर पर गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाशोत्सव को समर्पित कीर्तन दरबार सजाया गया। रागी जत्थों ने कीर्तन के माध्यम से संगत को धुर की वाणी के साथ जोड़ा।
संवाद सहयोगी, मुकेरियां : टोल प्लाजा हरसा मानसर पर गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाशोत्सव को समर्पित कीर्तन दरबार करवाया गया। रागी जत्थों ने कीर्तन के माध्यम से संगत को धुर की वाणी के साथ जोड़ा। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस भी मनाया गया। समारोह को संबोधित करते हुए प्रो. जीएस मुल्तानी, जत्थेदार हरबंस सिंह मंझपुर, योद्ध सिंह कोटली, जगदेव सिंह भट्टियां ने कहा, गुरु तेग बहादुर ने समस्त मानव जाति को सार्वभौमिक उपदेश देने और जीवन जांच का प्रसार करने के लिए लंबे समय तक अलग-अलग जगहों पर प्रचार किया। गुरु साहिब का बलिदान किसी एक समुदाय के लिए नहीं बल्कि मानवता के उद्धार के लिए था और इस गौरवशाली शहादत ने न केवल सिख इतिहास को बल्कि पूरे विश्व को अधिकारों, सच्चाई, न्याय और धर्म की लड़ाई के लिए दृढ़ रहने का संदेश दिया। गुरु की शहादत ने देश के शोषित, असहाय और कमजोर वर्ग के हृदय में नई ऊर्जा भर दी जिसने आगे बढ़कर युद्ध किया और मुगल सरकार को मुंह की खानी पड़ी। गुरु साहिब का बलिदान न केवल समकालीन समाज के लिए बल्कि आने वाली पीढि़यों के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत बना रहेगा। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर किसानों और श्रमिकों को बधाई दी गई। इस अवसर पर गुरनाम सिंह जहानपुर, सुरजीत सिंह बिल्ला, रशपाल सिंह रंगा, अनिल ठाकुर मानसर, इंद्रजीत पलाकी, नानक सिंह, शेर सिंह मंझपुर, बलदेव सिंह सेखवां, कपूर सिंह गुरदासपुर, दीपक ठाकुर तलवाड़ा, विजय कुमार तलवाड़ा, आसा सिंह भंगाला, कमलेश कौर, स्वर्ण देवी, बलदेव किशन, दर्शन सिंह ऐमां मांगट, परमिदर कौर कुलियां, जसविदर कौर, तरसेम कौर, परमजीत कौर, सतवंत कौर, नरेंद्र सिंह मुल्तानी, सुखदेव सिंह, बलकार सिंह मल्ली, ठाकुर सतवीर सिंह उपस्थित थे।