मां कामाक्षी दरबार सोमवार से खुलेगा: मंहत राज गिरी
प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाक्षी दरबार कमाही देवी कोरोना के चलते बंद था।
By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Jun 2020 03:55 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 03:55 PM (IST)
संवाद सहयोगी, दातारपुर : प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाक्षी दरबार कमाही देवी कोरोना के चलते बंद था। इस पावन दरबार में सोमवार से मां के दर्शन होंगे। तपोभूमि महंत राज गिरी की अध्यक्षता में शनिवार को समाजसेवी डॉक्टर रविदर सिंह, कवि राजिदर मेहता तथा अजय शास्त्री ने बताया कि सोमवार से मां के दर्शन होंगे। इस दौरान सरकार के निर्देशों का पालन करना जरूरी रहेगा। उन्होंने कहा आश्रम में साफ-सफाई और सैनिटाइजर का इस्तेमाल किया जा रहा है और भक्तजन मास्क पहने हुए और गमछा धारण कर ही प्रवेश कर सकेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें