नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए निकाली कलशयात्रा
दातारपुर, कमाही देवी के गो¨वद गौधाम गोशाला में आगामी 19 सितम्बर से होने वाले 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ हेतु आज भव्य शोभायात्रा, कलशयात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा सुबह शुरु हुई। जिसका नेत्रित्व सिरों पर कलश उठाए महिलाएं एवं कन्याएं कर रही थीं गोशाला से शुरु हो कर मां कामाक्षी दरबार कमाही देवी पहुंची।
संवाद सहयोगी, दातारपुर
कमाही देवी के गो¨वद गोधाम गोशाला में 19 सितंबर से होने वाले 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के मद्देनजर रविवार को भव्य कलशयात्रा एवं शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
इस दौरान सिरों पर कलश उठाए महिलाएं एवं कन्याएं उक्त शोभायात्रा एवं कलशयात्रा का नेतृत्व कर रही थीं। सुबह गोशाला से शुरू होकर यह मां कामाक्षी दरबार कमाही देवी पहुंची। जहां के पावन सरोवर में से कलशों में विधिवत वैदिक मंत्रों के माध्यम से जल ग्रहण किया गया। यज्ञाचार्य पंडित सुदर्शन ऐरी ने सारी प्रक्रिया संपन्न करवाई। जल ग्रहण के बाद यह कलशयात्रा वापस गोधाम पहुंची और परिक्रमा के उपरांत कलशों की स्थापना यज्ञशाला में की गई। श्रद्धालुओं ने यात्रा मार्ग में शोभायात्रा का स्वागत किया और जलपान का भी प्रबंध किया गया था। मार्ग में श्रद्धालु सनातन धर्म के जयघोष एवं भजनों के गायन से माहौल को पावन एवं भक्तिमय बना रहे थे।
यज्ञ के अध्यक्ष महंत राज गिरि व एक्सईएन हर¨वदर कुमार ने बताया कि 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ 19 सितंबर से शुरू होगा। जिसमें अग्निदेव को लाखों आहुतियां विश्व कल्याण के लिए प्रदान की जाएंगी। उन्होंने बताया 23 सितंबर को यज्ञ की पूर्णाहुति होगी।
इस अवसर पर शाम लाल, डॉ. रविन्द्र ¨सह, कृष्ण देव, श्याम लाल, सुभाष चन्द्र, राजिन्द्र मेहता, बलकार ¨सह, अजीत ¨सह, रमन गोल्डी, गोपाल शर्मा, अजय शास्त्री, सुदेश कुमारी, सुदर्शना, कमला आदि गण्यमान्य भी उपस्थित रहे।