अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर के निर्माण को लेकर निकाली रैली
अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर के निर्माण को लेकर लोगों को जागरुक करने के लिए भगवान श्री परशुराम सेना द्वारा शक्ति मंदिर नई आबादी से मिनी सचिवालय तक ओर रैली निकाली गई।
जागरण संवाददाता, होशियारपुर।
अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर के निर्माण को लेकर लोगों को जागरुक करने के लिए भगवान श्री परशुराम सेना द्वारा शक्ति मंदिर नई आबादी से मिनी सचिवालय तक ओर रैली निकाली गई। शहर के अलग अलग बाजारों से भगवान राम के जै घोष करती हुई रैली मिनी सचिवालय में पहुंची, जहां पर भगवान श्री परशुराम सेना के सदस्यों ने प्रधानमंत्री न¨रदर मोदी के नाम पर डीसी को ज्ञापन सौंपा। इस मौके जानकारी देते हुए परशुराम सेना के जिला अध्यक्ष अशुतोष शर्मा ने बताया कि साढे पांच सौ सालों से अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण की लड़ाई चल रही है। इस लड़ाई को भाजपा ने इसे अपनी राजनीतिक मुख्य मुद्दा बनाकर सभी ¨हदूओं में श्री राम मंदिर निर्माण हेतु विश्वास भरा। सन 1992 में भाजपा के आहवान पर हजारों की संख्या में अयोध्या पहुंचे व कुछ ने अपना बलिदान भी दिया और परिणाम स्वरुप बाबरी मस्जिद का ढांचा ही गिरा। केस चला और हाईकोर्ट ने भी फैसला दिया कि जिस स्थान का विवाद है उसी स्थान पर ही भगवान श्री राम का जन्म हुआ था। जिससे साबित हुआ था कि बाबर ने ¨हदूओं को अपमानित करने के लिए ही श्री राम मंदिर को ध्वस्त करवाया था और वहां पर मजिस्द बनवाई थी। हर चुनावों में भाजपा ने भगवान श्री राम के नाम पर समस्त ¨हदू समाज से वोट मांगा और ¨हदूओं ने 2014 में अपने मतदान देकर भाजपा को कामयाब बनाया लेकिन बाद में भाजपा सरकार ने केस सुप्रीम कोर्ट में कहकर उनकी भावनाओं से खिलवाड़ किया। 100 करोड़ भाजपा सरकार से मंदिर निर्माण की उम्मीद लगाए बैठे लेकिन साढे चार साल के कार्यकाल में भाजपा सरकार ने कुछ नहीं किया। मंत्री मखमल की कुर्सियों पर विजारमान हुए और भगवान राम तिरपाल के नीचे ही विराजमान रह गए और अब फिर भाजपा राम मंदिर के मुद्दे को लेकर चुनाव का दाओ खेलने में जुट गई है। दुर्भाग्य की बात है कि राम लल्ला टाट में और भाजपा के मंत्री ठाठ में हैं। इससे पूरे देश के राम भक्तों में रोष है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री परशुराम सेना समस्त राम भक्तों की तरफ के बड़ी निम्रता से व चेतावनी से केंद्र की भाजपा सरकार से मांग करती है कि सुप्रीम कोर्ट को छोड़ कर राम भक्तों की मांग पर सरकार अध्यादेश लाकर राम मंदिर का निर्माण करवाए। नहीं तो भाजपा को सत्ता पर पहुंचाने वाले करोड़ों राम भक्त भाजपा को सत्ता से कोसों दूर धकेल सकते हैं। समूह राम भक्तों को आपसे उम्मीद है कि वह जल्द से जल्द राम मंदिर का निर्माण कर राम भक्तों की भावनाओं का सम्मान करे। इस मौके पंकज बेदी, विजय अरोड़ा, राजीव शर्मा, विपुल पंडित, रोहित रावल, हरीश डोगरा, कमल कम्बी, विक्रमजीत, कुलदीप ¨सह, अभय कौल, सतपाल सत्ती, हरिकृष्ण, संजीवन पुन्नी, विनोद ठाकुर, संदीप मिश्रा, तरुण पंडित, कर्ण ठाकुर, संदीप कुमार, रितनेश सहित सैंकड़ों राम भक्त मौजूद रहे।