Move to Jagran APP

सियासतदानों की बिसात तैयार, बस निगम चुनाव की घोषणा का इंतजार

नगर निगम के मैदान में चुनावी दमखम दिखाने के लिए सियासतदानों ने बिसात तैयार कर ली है। बस आकाओं को चुनाव की घोषणा का इंतजार है। मतदान की तारीख का एलान होते ही उम्मीदवार मैदान में उतार दिए जाएंगे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 06:13 PM (IST)Updated: Sat, 16 Jan 2021 06:43 AM (IST)
सियासतदानों की बिसात तैयार, बस निगम चुनाव की घोषणा का इंतजार
सियासतदानों की बिसात तैयार, बस निगम चुनाव की घोषणा का इंतजार

हजारी लाल, होशियारपुर

loksabha election banner

नगर निगम के मैदान में चुनावी दमखम दिखाने के लिए सियासतदानों ने बिसात तैयार कर ली है। बस, आकाओं को चुनाव की घोषणा का इंतजार है। मतदान की तारीख का एलान होते ही उम्मीदवार मैदान में उतार दिए जाएंगे। कांग्रेस, भाजपा, आप और अकाली दल बादल ने उम्मीदवारों का चयन कर लिया है। नगर निगम होशियारपुर के चुनाव में कांग्रेस की कमान कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के हाथ में होगी। भाजपा का चुनावी रण पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद संभालेंगे। आप की झाड़ू को पकड़ कर नगर निगम की सीढि़यों तक पहुंचाने के लिए आप के जिला प्रधान संदीप सैनी दिन रात एक कर रहे हैं। सबसे ज्यादा चुनौती इस बार अकाली दल बादल के लिए है। क्योंकि, गठबंधन टूटने के बाद पहली बार अकाली दल बादल 50 सीटों से मैदान में उतरेगा। चुनावी नैय्या पार लगाने के लिए शिरोमणि अकाली दल के जिला प्रधान जतिदर लाली बाजवा गोटियां फिट कर रहे हैं। कांग्रेस : नए चेहरों पर रखा हाथ

सियासी गलियारों में मंथन करने पर मालूम पड़ा है कि इस बार कांग्रेस ने ज्यादातर वार्डों में नए चेहरों पर दांव खेला है। यहां तक पिछले चुनाव में जीतने वाले कई नेताओं की टिकट पर कैंची चलाकर नए उम्मीदवारो को मैदान में उतरने की हरी झंडी दी गई है। कांग्रेस हाईकमान का मानना है कि नए चेहरों से जंग जीतना ज्यादा आसान रहता है। जिन नेताओं के टिकट काटे गए हैं, उन्हें पार्टी में एडजस्ट करने की बात कही गई है। भाजपा : गठबंधन टूटने पर बड़ी चुनौती

अकाली दल के साथ गठबंधन टूटने की वजह से भाजपा इस बार 33 नहीं, बल्कि 50 सीटों से चुनाव लड़ेगी। पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद के नेतृत्व में भाजपा हाईकमान ने उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगा दी है। भाजपा पहली बार अपने दम पर चुनाव लड़ने जा रही है। इसलिए भाजपा हाईकमान कई धुरंधरों को चुनाव मैदान में उतार रहा है। कई ऐसे नेताओं को चुनाव लड़ने की झंडी दे गई है, जो इससे पीछे भाग रहे थे। आप : आवेदकों की भीड़, प्रत्याशियों को इशारे का इंतजार

आम आदमी पार्टी पहली बार नगर निगम का चुनाव लड़ेगी। जिला प्रधान संदीप सैनी ने पचास वार्डों में चुनावी घोड़े उतारने का निर्णय ले लिया है। आप से चुनाव लड़ने के लिए काफी आवेदन आए हैं। मगर, जिन्हें चुनाव लड़ाना है, उन्हें इशारा कर दिया गया है। आप भी चुनाव की घोषणा का इंतजार कर रही है। इसके तुरंत बाद पूरी तरह से आप भी चुनाव मैदान में डट जाएगी। शिअद : सियासत में सेंधमारी की नीति

शिरोमणि अकाली दल बादल के जिला प्रधान जतिदर लाली बाजवा ने भी हरेक वार्ड से चुनाव बिसात बिछा दी है। अकाली दल ने तो भाजपा और कांग्रेस में सेंध मारने का काम किया है। जिन नेताओं को भाजपा और कांग्रेस में भाव नहीं मिला है, वह अकाली दल के संपर्क में आकर टिकट हथियाने का हथकंडा अपना रहे हैं। कुछ के नाम पर मोहर लगेगी और कुछ नए चेहरे मैदान में उतारने का चक्रव्यूह तैयार किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.