धरने का 103वां दिन : किसानों ने टोल प्लाजा हरसा मानसर पर मनाया संकल्प दिवस
कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ टोल प्लाजा हरसा मानसर पर किसान संगठनों का धरना 103 दिनों से चल रहा है। संयुक्त किसान मोर्चा के निर्देश पर वीरवार को श्री गुरु गोबिद सिंह का प्रकाश पर्व व नेता जी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन को संकल्प दिवस के रूप में मनाया।
संवाद सहयोगी, मुकेरियां : कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ टोल प्लाजा हरसा मानसर पर किसान संगठनों का धरना 103 दिनों से चल रहा है। संयुक्त किसान मोर्चा के निर्देश पर वीरवार को श्री गुरु गोबिद सिंह का प्रकाश पर्व व नेता जी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन को संकल्प दिवस के रूप में मनाया। महिलाओं के जत्थे द्वारा श्री सुखमणि साहिब के पाठ के बाद देह शिवा वर मोहे शब्द का गायन करते हुए संघर्ष को सफ लता तक जारी रखने का ऐलान किया।
धरने को संबोधित करते हुए, विभिन्न नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के संघर्ष को रोकने के लिए षड्यंत्र रच रही है, जिस पर किसान संगठन कठोर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी द्वारा संघर्ष के समर्थकों को जारी किए नोटिस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार अब सार्वजनिक एजेंसियों का उपयोग कर संघर्ष को धार्मिक और अलगाववादी रंगत देने का प्रयत्न कर रही है और अब दिल्ली पुलिस द्वारा किसान परेड के लिए अनुमति न देना बहुत ही निदनीय कार्य है। उन्होंने दावा किया कि कृषि कानूनों के निरस्त होने तक संघर्ष जारी रहेगा।
बीबी सुरिदर कौर, जगजीत कौर, बलविदर कौर, चरणजीत कौर, जसवीर कौर, सेवा कौर, कमलेश कौर, परमजीत कौर, नरिदर कौर, मनजीत कौर, परमजीत कौर, अमरजीत कौर, ब्यास कौर, प्रधान विजय कुमार बहिबल मंज, बिल्ला सरपंच नंगल, सुरजीत सिंह बिल्ला, अवतार सिंह बाबी, स्वर्ण सिंह, सेवा सिंह, धर्म सिंह, कपूर सिंह, शमशेर सिंह, बचित्तर सिंह, हरबंस सिंह, बलदेव सिंह, मेहर सिंह, गुरदेव सिंह, निरवैर सिंह, रघुवीर सिंह, गुरमीत सिंह, गुरदीप सिंह, मलकीत सिंह, भजन सिंह मौजूद रहे।