भाजपा को नहीं मिल रहा उम्मीदवार : डॉ. राज
दसूहा होशियारपुर रोड के किनारे एक खुले मैदान में कांग्रेसी प्रत्यक्षी डॉ. राज कुमार के पक्ष में हलका विधायक अरुण डोगरा की अध्यक्षता में वर्करों से बैठक का आयोजन किया गया।
संवाद सहयोगी, दसूहा: दसूहा होशियारपुर रोड के किनारे एक खुले मैदान में कांग्रेसी प्रत्यक्षी डॉ. राज कुमार के पक्ष में हलका विधायक अरुण डोगरा की अध्यक्षता में वर्करों से बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी गिनती में पंच सरपंच व कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए। लोकसभा के कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. राज कुमार विशेष तौर पर शामिल हुए। उनके साथ कांग्रेस के जिला प्रधान डा. कुलदीप नंदा भी थे। इस अवसर पर सवाल के जबाब में डॉ. राज ने कहा कि भाजपा अकाली को प्रत्याशी नहीं मिल रहा है। लोगों ने भाजपा नेताओं का कार्य देख लिया है जनता अब धोखे में आने वाले नही हैं। जिला होशियारपुर में भाजपा के सांसद तथा मंत्री जिले का कार्य करना तो दूर लोगों के सामने तक नही जा सके। भाजपा ने गुमराह करने के सिवाय कोई कार्य नहीं किया। कभी सर्जिकल स्ट्राईक के नाम पर तो कभी कोई झांसा देकर लोगों को गुमराह किया।
इस अवसर पर हलका विधायक अरुण कुमार डोगरा ने कहा कि डॉ. राज कुमार एक पढ़े लिखे व सूझवान व्यक्ति हैं। जिनके व्यक्तितव को देखते हुए पार्टी ने उन्हें टिकट दी है। इस अवसर पर जिला प्रधान कुलदीप नंदा, सोहन लाल पराशर, प्रो. बलदेव बल्ली सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी संबोधित किया।