विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

होशियारपुर में बड़ा हादसा, बाइक का संतुलन बिगड़ने से युवक की मौत

Published: Wed, 30 Sep 2026 11:25 PM (IST)

शाम चौरासी में पंडोरी महितमा रोड पर हुए एक सड़क हादसे में 30 वर्षीय जसविंदर कुमार की मौत हो गई। ...और पढ़ें

बाइक का संतुलन बिगड़ने से युवक की मौत। सांकेतिक फोटो

बाइक का संतुलन बिगड़ने से युवक की मौत। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. शाम चौरासी में सड़क हादसे में युवक की मौत।

  2. मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ने से खंभे से टकराया।

  3. मृतक की पहचान जसविंदर कुमार के रूप में हुई।

संवाद सहयोगी, शाम चौरासी (होशियारपुर)। शाम चौरासी से पंडोरी महितमा रोड पर एसडी स्कूल के पास हुए सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई। पुलिस चौकी शाम चौरासी के प्रभारी इंस्पेक्टर जसवीर सिंह द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जसविंदर कुमार (30) पुत्र सोढ़ी राम निवासी गांव गलिंड एक निजी लैब में सैंपल कलेक्शन का काम करता था।

वह मोटरसाइकिल पर शाम चौरासी से पंडोरी महितमा रोड की ओर जा रहा था। इसी दौरान एसडी स्कूल के पास अचानक उसकी मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया, जिसके कारण मोटरसाइकिल सड़क किनारे लगे खंभे से जा टकराई। हादसे में जसविंदर कुमार को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।