दसूहा व फगवाड़ा से भी चलेगी वृंदावन के लिए ट्रेन: सांपला
धार्मिक शहर होशियारपुर व इस के आस पास के क्षेत्र के लोगों के लिए वृन्दावन श्रद्धा का केंद्र है और रोजाना हजारों लोग वृंदावन में दर्शनों के लिए जाते हैं।
जेएनएन, होशियारपुर : धार्मिक शहर होशियारपुर व इस के आस पास के क्षेत्र के लोगों के लिए वृन्दावन श्रद्धा का केंद्र है और रोजाना हजारों लोग वृंदावन में दर्शनों के लिए जाते हैं। इसी बात को देखते हुए केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने होशियारपुर से वृन्दावन रेल सेवा शुरु करने का कार्य आंरभ कर दिया है और अब लोक सभा क्षेत्र होशियारपुर को एक ओर तोहफा देते हुए श्री माता वैष्णों देवी कटड़ा एक्सप्रेस रेलगाड़ी संख्या 12471/72 जो मुंबई तक जाती है। अब फगवाड़ा में भी रुका करेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 12473/74 श्री माता वैष्णों देवी कटड़ा एक्सप्रैस जो मथुरा से होते हुए गांधी धाम जाती है, वो दसूहा में रुका करेगी। इन दोनों जगहों पर रेलगाड़ियों के रुकने से होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला व हिमाचल प्रदेश से श्रद्धालु अब अपने गंतव्य पर आसानी से जा सकेंगें। उपरोक्त जानकारी केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला ने भरत गंडोत्रा की अध्यक्षता में व्यापारियों की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहे। सांपला ने कहा कि इस रेल गाड़ियों के चलने से मथुरा के साथ साथ मुंबई जाने वाले लोगों को भी लाभ मिलेगा। जिस से उनके समय व पैसे दोनों की बचत होगी। बैठक को संबोधित करते हुए यूथ डेवलपमेंट बोर्ड पंजाब के पूर्व चेयरमैन संजीव तलवाड़ ने कहा कि होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए सांपला के प्रयास सराहनीय रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र की तरक्की के लिए आवाजाई के साधनों का बहुत महत्व होता है। सांपला की बदौलत होशियारपुर से दिल्ली, जेजों से अमृतसर साहिब और अब होशियारपुर से वृन्दावन व मुंबई रेल लिक के साथ साथ बहुमार्गीय सड़कें व हवाई अड्डा शुरु होने से अब बड़े उद्योग होशिरयापुर ही नही बल्कि दोआबा की ओर आने लगे हैं। इस मौके पर भरत गंडोतरा ने सांपला को बधाई देते हुए कहा कि इन दो रेलगाड़ियों के चलने से धार्मिक पर्यटन के साथ साथ व्यापारियों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने इलाके की मांग को पूरा करने पर सांपला को बधाई दी। इस मौके पर गगन बतरा, अशोक खुल्लर, अशोक मल्होत्रा, अनिल बावा, राजेश धीर, मनिदर बांसल एचएस सीकरी, रोहित गुप्ता, वीएल कालिया, मनीष शर्मा, धर्म पाल सैनी, विजय गुप्ता, दीपक कतना, अरविद धीमान, रजनीश गुलियानी, सुरेश बांसल व वरुण ऐरी भी उपस्थित थे।