Move to Jagran APP

स्वामी विवेकानंद के जीवन से लें प्रेरणा: संजीव

स्वामी विवेकानंद भारतीय संस्कृति के युग पुरुष हैं। स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर भारत स्वाभिमान मंच द्वारा आयोजित समारोह में संजीव भारद्वाज ने यह चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति के महान प्रचारक महान व्याख्याता थे स्वामी विवेकानंद।

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Jan 2019 05:58 PM (IST)Updated: Sun, 13 Jan 2019 05:58 PM (IST)
स्वामी विवेकानंद के जीवन से लें प्रेरणा: संजीव
स्वामी विवेकानंद के जीवन से लें प्रेरणा: संजीव

संवाद सहयोगी, दातारपुर : स्वामी विवेकानंद भारतीय संस्कृति के युग पुरुष हैं। स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर भारत स्वाभिमान मंच द्वारा आयोजित समारोह में संजीव भारद्वाज ने यह चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति के महान प्रचारक महान व्याख्याता थे स्वामी विवेकानंद। उनकी जयंती के अवसर पर उन्हें नमन करते हुए संजीव ने कहा की स्वामी भारतीय संस्कृति के उच्चकोटि के प्रचारक समाज सुधारक तथा सनातन संस्कृति के पुरोधा थे और भारतीय सभ्यता के प्रसारक थे। स्वामी विवेकानंद ने भारत की कालजयी संस्कृति पर शिकागो और पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति भारतीय परंपराओं और आस्थाओं की जिस प्रकार व्याख्या की उससे पूरा विश्व उनकी प्रतिभा से कायल हो गया। उन्होंने पूरे विश्व को भारतीय सभ्यता संस्कृति को आदर से देखने व समझने पर विवश कर दिया। संजीव ने कहा कि उन्होंने जिस प्रकार भारतीय संस्कृति को विश्व में ख्याति प्रदान की उससे युवाओं को विशेषकर प्रेरणा लेनी चाहिए। उनसे प्रेरणा लेकर समाज व राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी यकीनी बनानी चाहिए। इस अवसर पर भू¨पदर ¨सह, राजेश, रा¨जदर कुमार, प्रभात, करण ¨सह, राधेश्याम उपस्थित थे।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.