देशभक्ति के रंग में डूबा संजीवनी शरणम
सोनालिका ग्रुप द्वारा संचालित स्मार्ट लि¨वग सेंटर संजीवनी शरणम में 70वें गणतंत्र दिवस के महान दिन को समर्पित इवेंट सत्यमेव जयते धूमधाम से मनाया गया। संयोजक संगीता मित्तल के सानिध्य में यह समारोह देश प्रेम की एक अनूठी आभा बिखेरता नजर आया।
जेएनएन, होशियारपुर : सोनालिका ग्रुप द्वारा संचालित स्मार्ट लि¨वग सेंटर संजीवनी शरणम में 70वें गणतंत्र दिवस के महान दिन को समर्पित इवेंट सत्यमेव जयते धूमधाम से मनाया गया। संयोजक संगीता मित्तल के सानिध्य में यह समारोह देश प्रेम की एक अनूठी आभा बिखेरता नजर आया। मित्तल ने इस मौके पर सभी शहर वासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए भारत के शहीदों को नमन किया, जिनकी बदौलत आज हम सब आजादी और गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। मित्तल ने इस मौके पर संदेश दिया कि शहरवासी, होशियारपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सहयोग दें। सोनालिका ग्रुप ने नगर निगम के सहयोग से शहर को स्वच्छ, हराभरा एवं सुंदर बनाने का बीड़ा उठाया है। सत्यमेव जयते, वो भारत देश है मेरा, हम लाएं है तूफान से कश्ती निकाल के साथी हाथ बढ़ाना, जैसे गीतों की पेशकारियों का सभी ने आनंद उठाया।