संजीव ठाकुर ने कराटे प्रतियोगिता में जीता गोल्ड
मुकेरियां में पड़ते गांव साहिब दा ¨पड के आठ वर्षीय संजीव ठाकुर ने सर्वहितकारी विद्यालय तलवाड़ा द्वारा करवाए गए नार्थ इंडिया कराटे मुकाबलों में गोल्ड मेडल जीता है।
संवाद सहयोगी, मुकेरियां : मुकेरियां में पड़ते गांव साहिब दा ¨पड के आठ वर्षीय संजीव ठाकुर ने सर्वहितकारी विद्यालय तलवाड़ा द्वारा करवाए गए नार्थ इंडिया कराटे मुकाबलों में गोल्ड मेडल जीता है। जानकारी देते हुए संजीव कुमार के पिता सर्बजीत ¨सह ने बताया कि इन मुकाबलों में अलग-अलग राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। संजीव ठाकुर ने अपनी आयु वर्ग के मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल कर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया। मुख्य मेहमान के रूप में शामिल हुए स्वामी महादेव पुरी एवं मीडिया इंचार्ज पंजाब मोती लाल गिल ने विजेताओं को इनाम वितरित करते हुए कहा कि स्कूलों में करवाए जाने वाले इस तरह के खेल मुकाबलों में बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का भरपूर अवसर मिलता है। इन्हीं खेल मैदानों से निकल कर होनहार खिलाड़ी आगे चलकर अपने क्षेत्र व देश का नाम रोशन करते हैं। इस अवसर पर उन्होंने विजेता संजीव ठाकुर को स्मृति चिन्ह व गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया।