कई बीमारियों से छुटकारा दिलाती है सबह की सैर: रेणू
स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक जागरुकता सेमिनार प्रशिक्षण केंद्र में सिविल सर्जन डॉ. रेणू सूद के नेतृत्व में करवाया गया।
जेएनएन, होशियारपुर : स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक जागरुकता सेमिनार प्रशिक्षण केंद्र में सिविल सर्जन डॉ. रेणू सूद के नेतृत्व में करवाया गया। शुगर बीमारी आज के जीवन शैली की देन है। आज मनुष्य शारीरिक गतिविधियों को छोड़कर आराम परस्त होने के कारण बहुत सी बीमारियों का शिकार हो रहा है। जैसे बढ़ता ब्लड प्रेशर, स्ट्रोक और गुर्दो की बीमारी आम हो रही। उक्त विचार सिविल सर्जन की तरफ से जिला स्तरीय वर्कशॉप में पेश किए गए। तले हुए पदार्थ, जंक फूड और घी का ज्यादा इस्तेमाल होने से जहां मोटापा होने साथ शरीर में चर्बी की मात्रा अधिक बढ़ती है। जिससे रक्त नाड़ी प्रभावित होती है। शुगर वाले व्यक्ति को शारीरिक कमजोरी, प्यास का लगना, बार बार पेशाब आना मुख्य निशानियां हैं। यह लक्षण होने और हमें माहिर डॉ. से चेकअप करवाकर इलाज करवाना जरुरी है। इस मौके पर डॉ. सेवा ¨सह जिला स्वास्थ्य अफसर की तरफ से बताया गया कि हमें अपनी रोजाना खुराक में शुगर की इस्तेमाल कम करना चाहिए।
इसे कंट्रोल करने के लिए इनसोलीन हार्मोन की कमी हो जाती है। डॉ. र¨जदर राज जिला परिवार भलाई अफसर ने आज के समय की जीवन शैली में बदलाव करते हुए रोजमर्रा की कसरत जरूरी है। इस सेमिनार में पवन कुमार सहायक सिविल सर्जन, डॉ. सुनील अहीर, मास मीडिया अफसर परशोतम लाल, डिप्टी मास मीडिया अफसर गुरजीश कौर आदि स्टाफ उपस्थित था।