Move to Jagran APP

घरेलू विवाद में रिटायर्ड हवलदार ने रस्सी से गला घोंट कर दी पत्नी की हत्या

घरेलू विवाद में सेना से रिटायर्ड एक हवलदार ने रस्सी से गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर दी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Mar 2019 11:29 PM (IST)Updated: Fri, 08 Mar 2019 11:29 PM (IST)
घरेलू विवाद में रिटायर्ड हवलदार ने रस्सी से गला घोंट कर दी पत्नी की हत्या
घरेलू विवाद में रिटायर्ड हवलदार ने रस्सी से गला घोंट कर दी पत्नी की हत्या

संवाद सहयोगी, गढ़दीवाला : घरेलू विवाद में सेना से रिटायर्ड एक हवलदार ने रस्सी से गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर दी। मृतका की पहचान कुलवंत कौर पत्नी अवतार सिंह के रूप में हुई है। इस संबंध में विवाहिता के पिता कर्म सिंह पुत्र साधू राम निवासी कहिरवाली थाना दसूहा के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में हवलदार अवतार को गिरफ्तार कर लिया है। बयान में कर्म सिंह ने बताया कि उसकी तीन लड़कियां और एक लड़का है। सभी शादीशुदा हैं। उसने बताया कि उसकी बेटी कुलवंत कौर (43) की शादी 20 साल पहले अवतार सिंह पुत्र किशन सिंह निवासी गांव भाना के साथ हुई थी जोकि 2015 में फौज से हवलदार के पद से रिटायर्ड हुआ था। कर्म सिंह ने बताया कि उसका दामाद अवतार सिंह उसकी बेटी से मारपीट करता था। अवतार सिंह ने विवाह के कुछ समय बाद से ही कुलवंत कौर को परेशान करना शुरू कर दिया था। कुलवंत उनके साथ मारपीट का जिक्र करती थी। उन्होंने बताया कि कई बार अवतार सिंह को समझाया लेकिन बावजूद इसके अवतार सिंह ने कुलवंत से मारपीट का सिलसिला जारी रखा।

loksabha election banner

उन्होंने बताया कि 7 मार्च को कुलवंत की बहन कर्मजीत कौर ने उसे फोन पर बताया कि वह जल्द ही कुलवंत कौर के घर गांव भाना पहुंचे। कर्म सिंह ने बताया कि वह उसी वक्त अपने लड़के इंद्रजीत सिंह के साथ अपनी बेटी कुलवंत कौर के सुसराल पहुंचा तो उसकी बेटी कुलवंत कौर कमरे में बेसुध पड़ी हुई थी। उन्होंने डॉक्टर को बुलाया। डॉक्टर ने उसकी बेटी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कुलवंत कौर का शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए दसूहा सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।

गले पर मिले रस्सी के निशान

कुलवंत के पिता कर्म सिंह ने बताया कि उसके गले पर रस्सी के निशान थे। उसने आरोप लगाया कि उसकी बेटी की हत्या अवतार सिंह ने की है। मृतक कुलवंत कौर के पिता कर्म सिंह के बयान के आधार पर गढ़दीवाला पुलिस ने अवतार सिंह के खिलाफ मामला कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.