दिनेश बने मिशन मोदी के प्रधान
गांव अजमेरां में मिशन मोदी पीएम अगेन की बैठक आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष अनिल और मुकेरियां विस के अध्यक्ष कंवर संग्राम सिंह विशेष तौर पर उपस्थित थे। बैठक में सर्वसम्मति से युवा नेता दिनेश सिंह को अध्यक्ष बनाया गया।
संवाद सहयोगी, दातारपुर : गांव अजमेरां में मिशन मोदी पीएम अगेन की बैठक आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष अनिल और मुकेरियां विस के अध्यक्ष कंवर संग्राम सिंह विशेष तौर पर उपस्थित थे। बैठक में सर्वसम्मति से युवा नेता दिनेश सिंह को अध्यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर कुंवर संग्राम सिंह और अनिल ने कहा, आज देश पूरे विश्व में सबसे ज्यादा जिम्मेदार और मजबूत राष्ट्र के रूप में उभरा है जो मोदी की मेहनत के कारण भी हो सका है। इस अवसर पर ठाकुर कर्ण सिंह, ओंकार सिंह, अश्विनी चौधरी, सरिता, जरनैल सिंह, जौली राणा, सूबेदार रणजीत सिंह, बलविदर सिंह, चरणजीत सिंह, संध्या देवी तथा अन्य उपस्थित थे।