Hoshiarpur Lok Sabha Election Result 2024: होशियारपुर में बदले समीकरण, अबकी अनीता सोमप्रकाश पर टीकी BJP की साख; क्या होगा परिणाम?
होशियारपुर में इस बार समीकरण पहले के मुकाबले बदल गए हैं। भाजपा ने अबकी बार सोमनाथ की पत्नी अनीता सोमप्रकाश को चुनाव मैदान में उतारा है। उनका मुकाबला ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, होशियारपुर। होशियारपुर में इस बार समीकरण पहले के मुकाबले अलग है। मौजूद सांसद सोमप्रकाश इस बार चुनाव मैदान में नहीं हैं। भाजपा ने विरोध दरकिनार कर उनकी पत्नी अनीता सोमप्रकाश को चुनाव मैदान में उतारा है।
साल 2019 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले डॉ. राज कुमार इस बार आम आदमी पार्टी की ओर से मैदान में हैं। इनके सामने कांग्रेस की यामिनी गोमर और शिअद के पूर्व मंत्री सोहन सिंह ठंडल चुनौती दे रहे हैं।
पिछले आम चुनाव में भाजपा के सोमप्रकाश को जीत मिली थी। उन्हें कुल वोट 421320 मिले थे। वहीं कांग्रेस के डॉ. राजकुमार चब्बेवाल को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें 372790 वोट मिले थे। जीत का अंतर 48530 मतों से था।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।