सरवन सिंह होशियारपुर के कोआर्डिनेटर नियुक्ति
नगर परिषद के पूर्व प्रधान एवं पार्षद सरवन सिंह को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय कन्वीनर कशीतिज अधेलकर ने विधानसभा हलका होशियारपुर का कोआर्डिनेटर नियुक्त किया है। जिला कांग्रेस कमेटी में आयोजित बैठक में सरवन सिंह को जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान डॉ. कुलदीप नंदा ने नियुक्ति पत्र सौंपा। इस मौके पर डॉ. नंदा ने कहा कि सरवन सिंह पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता में विख्यात हैं।
जेएनएन, होशियारपुर : नगर परिषद के पूर्व प्रधान एवं पार्षद सरवन सिंह को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय कन्वीनर कशीतिज अधेलकर ने विधानसभा हलका होशियारपुर का कोआर्डिनेटर नियुक्त किया है। जिला कांग्रेस कमेटी में आयोजित बैठक में सरवन सिंह को जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान डॉ. कुलदीप नंदा ने नियुक्ति पत्र सौंपा। इस मौके पर डॉ. नंदा ने कहा कि सरवन सिंह पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता में विख्यात हैं। मौके पर सुमेश सोनी, नवप्रीत, रजनीश टंडन, सुरिदर शिदा, डॉ. जस्सल, चरनजीत, गौरव शर्मा, विजय कुमार, चरनजीत बबलू, करण कुमार सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।