मलिक और अभिमन्यु ने दिए चुनाव के मंत्र, सांपला गुट ने बनाई दूरी
केंद्रीय मंत्री विजय सांपला का टिकट कटने से उनके समर्थकों में रोष है।
संवाद सहयोगी, होशियारपुर : केंद्रीय मंत्री विजय सांपला का टिकट कटने से उनके समर्थकों में रोष है। इसकी मिसाल लोकसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक में देखने को मिली। लोकसभा सीट होशियारपुर से भाजपा उम्मीदवार सोम प्रकाश के लिए अकाली-भाजपाइयों को चुनाव के मंत्र देने के लिए पंजाब लोकसभा भाजपा प्रभारी कैप्टन अभिमन्यु और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक विशेष तौर पर पहुंचे थे। मगर खास बात यह रही कि बैठक में सांपला गुट के नेताओं ने दूरी बनाए रखी। भले ही भाजपा कोई मनमुटाव न होने की दुहाई दे रही है, लेकिन हालात तो यही बताते हैं कि भाजपा में सब कुछ नहीं है।
बैठक में भाजपा के लोकसभा प्रभारी राजिदर भंडारी, लोकसभा सह प्रभारी सुभाष शर्मा और आरपी मित्तल, तीक्षण सूद, अरुणेश शाकर, सुखजीत कौर साही, देसराज धुग्गा, सोहन सिंह ठंडल, सरदार बाठ, अरविदर सिंह रसूलपुर, नरोत्तम देव रत्ती भी मौजूद थे।
इसमें कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि जिस तरह किसी युद्ध में जाने से पहले सेनापतियों की टीम अपने युद्ध की समीक्षा करते हैं। उसी प्रकार इस लोकसभा क्षेत्र के युद्ध में उनके अकाली भाजपा सैनिक प्रचार, तथ्यों, तर्क, केंद्र सरकार की योजनाओं से विरोधियों पर वार करेंगे। इस मौके पर जिला अध्यक्ष विजय पठानिया, कपूरथला जिला अध्यक्ष परषोतम पासी, मुकेरियां जिला प्रधान संजीव मिन्हास, शिरोमणि अकाली दल के शहरी जिला प्रधान जतिदर सिंह लाली बाजवा, हरजिदर सिंह धामी, मेयर शिव सूद, सीनियर डिप्टी मेयर प्रेम सिंह, विनोद परमार, निपुण शर्मा, चेतन सूरी, रमेश ठाकुर, नितिन गुप्ता नन्नू, अशोक शोकी, अमरजीत लाडी, आरपी, धीर, शिव कुमार काकू, ध्रुव वधवा, संजू अरोड़ा, संतोख सिंह, श्याम सुंदर दत्ता, अजय अरोड़ा, आदि उपस्थित थे।
अकाली-भाजपा गठबंधन मित्रता की मिसाल: अभिमन्यु
कैप्टन अभिमन्यु ने आम जनमानस की आवाज बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को 19 मई तक बिना रुके काम करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा गठबंधन मित्रता की मिसाल है। इसी बीच, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्वेत मलिक ने उपस्थित जिला, मंडल अध्यक्षों से पन्ना प्रमुखों तक से काम लेने के टिप्स दिए। उन्होंने बताया कि 13 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होशियारपुर आएंगे।