भर्ती करवाने का झांसा दे 3.50 लाख ठगे, गिरोह के चार सदस्यों पर केस
मुकेरियां पुलिस ने नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह के चार सदस्यों पर केस दर्ज किया गया है।
संवाद सहयोगी, मुकेरियां : मुकेरियां पुलिस ने नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह के चार सदस्यों पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह मामला गुरजीत सिंह नमन अस्पताल भंगाला मुकेरियां हाल निवासी किला जमालपुर जानवा पठानकोट, प्रदीप सिंह बाजवा निवासी 18 इम्रीयल सिटी लोहारका रोड पुलिस कमिश्नरेट अमृतसर, वीना सोनी निवासी खजोरी गेट बटाला सिटी बटाला जिला बटाला व एक अज्ञात पर दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला गुरविदर कौर पत्नी गुरदीप सिंह निवासी मोहर बेल चक्क बलाचौर जिला शहीद भगत सिंह नगर के बयान के आधार पर दर्ज किया है। पुलिस को दिए अपने बयान में गुरविदर कौर ने बताया कि उक्त आरोपितों ने उसके लड़के जसप्रीत सिंह को एमईएस में भर्ती करवाने के लिए 3.50 लाख रुपये लिए थे। पैसे लेने के बाद उक्त आरोपियों ने न तो उसके बेटे को नौकरी दिलवाई और न ही पैसे वापस किए। पैसे वापस मांगने पर उन्होंने उसे धमकियां देनी शुरू कर दीं। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पहले भी कर चुके हैं 12 लाख की ठगी
जब पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि आरोपितों ने पहले भी लोगों को अपना शिकार बनाया था। उन्होंने एक हरबंस सिंह नाम के व्यक्ति को उसके लड़के मनप्रीत को पंजाब पुलिस में एएसआइ भर्ती करने का झांसा देकर 12 लाख रुपये ठगे थे। एसआइ अर्जुन सिंह ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है कि और कितने लोगों से आरोपितों ने ठगी की है। आरोपितों की गिरफ्तारी के के लिए छापेमारी की जा रही है।