वसंत पंचमी को समर्पित किया यज्ञ करवाया
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज के संचालित युवा व प्रज्ञा मंडल ने सप्ताहिक गायत्री यज्ञ बसंत पंचमी को समर्पित किया गया।
जेएनएन, होशियारपुर: अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज के संचालित युवा व प्रज्ञा मंडल ने साप्ताहिक गायत्री यज्ञ वसंत पंचमी को समर्पित करवाया। इसमें मुख्य यजमान इंद्राणी केशव साहू थे। युवा मंडल के संयोजक गुंजा साहू व योगाचार्य डॉ. तुलसी राम साहू ने कहा कि देशभर में वसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है। आज के दिन सरस्वती माता की पूजा की जाती है। वसंत पंचमी का पर्व हिदू धर्म में विशेष महत्व रखता है, क्योंकि पंचमी के दिन आप किसी भी कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं। पंचमी के दिन वाणी, ज्ञान, कला, संगीत और बुद्धि की देवी मां सरस्वती का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस अवसर पर संस्कार शाला के निखिल, पम्मी, रोमी, रिकू, प्रिया एवं आशु उपस्थित थे।