Move to Jagran APP

चार दिवसीय गुरु पूजा महोत्सव श्रद्धापूर्वक संपन्न

योग साधन आश्रम मॉडल टाउन में चल रहा चार दिवसीय गुरु पूजा महोत्सव संपन्न हो गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Jul 2020 10:35 PM (IST)Updated: Tue, 07 Jul 2020 06:10 AM (IST)
चार दिवसीय गुरु पूजा महोत्सव श्रद्धापूर्वक संपन्न
चार दिवसीय गुरु पूजा महोत्सव श्रद्धापूर्वक संपन्न

जेएनएन, होशियारपुर : योग साधन आश्रम मॉडल टाउन में चल रहा चार दिवसीय गुरु पूजा महोत्सव श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ। प्रात: हवन यज्ञ के उपरांत श्रीयोग महा दिव्य रामायण जी के अखंड पाठ का भोग डाला गया।

loksabha election banner

इस उपरांत सोशल मीडिया के साथ आश्रम से जुड़े भक्तों का मार्गदर्शन करते हुए योगाचार्य चंद्रमोहन अरोड़ा जी ने कहा कि हम अपने सदगुरुदेव योगाचार्य सदगुरुदेव चमन लाल जी महाराज को याद करते हुए उनकी शिक्षाओं का अनुसरण करने का प्रण ले रहे हैं। साधारण गुरु व सदगुरुदेव में अंतर होता है। सद्गुरु ईश्वर से युक्त होते हैं। वह हमें आत्मा का ज्ञान देकर हमें संसार के दलदल से पार करवा देते हैं। सदगुरुदेव चमन लाल जी महाराज ने अनेकों लोगों को योग के द्वारा निरोगी बनाया। उन्होंने असंभव सी दिखाई देने वाली बीमारियों का इलाज भी योग से करके यह बताया कि योग करने वाला कभी भी रोगी नहीं हो सकता। आज गुरु पूजा के अवसर पर कोरोना वायरस के चलते सोशल मीडिया पर ऑनलाइन भक्तों का मार्गदर्शन किया गया। बड़ी संख्या में भगत अलग-अलग माध्यमों से आश्रम के साथ जुड़े। बाद में आरती करके आश्रम में स्थाई रूप से रह रहे भक्तों को प्रसाद आदि भी वितरित किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.