ढोलबाहा स्कूल के छात्रों ने किया दूरदर्शन का दौरा
हरियाना सरकारी स्कूल ढोलबाहा के 12वीं के वोकेशनल ग्रुप के 13 विद्यार्थियों क
संवाद सहयोगी, हरियाना
सरकारी स्कूल ढोलबाहा के 12वीं के वोकेशनल ग्रुप के 13 विद्यार्थियों को दूरदर्शन जालंधर का दौरा करवाया गया। वोकेशनल ग्रुप (इलेक्ट्रोनिक्स) के इंचार्ज जगजीत ¨सह ने बताया कि विद्यार्थियों को किसी इंस्टीट्यूट, फैक्ट्री या ऐसी संस्था का दौरा करवाने से विद्यार्थी वहां के काम की गतिविधियों को समझ सकते हैं। उन्होंने बताया कि दूरदर्शन जालंधर के टेक्निकल डायरेक्टर बीएस भोगल और असिस्टेंट इंजीनियर गौरव शुक्ला ने बड़े विस्तार के साथ टीवी सिग्नल ट्रांसमिशन और रिसेप्शन की जानकारी दी। इसके साथ-साथ स्टूडियो रूम, एडी¨टग रूम, न्यूज रूम, इएनजी सेक्शन (इलेक्ट्रोनिक न्यूज गैद¨रग), एसी प्लांट, विभिन्न तरह के कंट्रोल रूम, इंस्ट्रूमेंट, टीवी व्यवस्था, आउटडोर ब्रॉडका¨स्टग संबंधी जानकारी प्रदान की। ¨प्रसिपल ओंकार ¨सह ने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण से छात्रों को प्रैक्टिकली शिक्षा व ज्ञान का विस्तार भी होता है। इस टूर प्रोग्राम में स्कूल के वर्कशॉप अटेंडेंट कमलजीत थॉपर भी बच्चों के साथ थे।