हरियाली अमावस्या पर आंवले के पौधे का किया पूजन
हरियाली अमावस्या पर वसिष्ठ भारती इंटरनेशनल स्कूल में आठ पौधे रोपे गए और विगत वर्ष रोपे गए आंवले के पौधे का पूजन किया गया।
संवाद सहयोगी, दातारपुर : हरियाली अमावस्या पर वसिष्ठ भारती इंटरनेशनल स्कूल में आठ पौधे रोपे गए और विगत वर्ष रोपे गए आंवले के पौधे का पूजन किया गया। प्रिसिपल दिनकर पराशर ने कहा, इस दिन पौधारोपण और वृक्षों के पूजन के कई लाभ हैं। रोपे गए पौधों के इर्द-गिर्द ट्री गार्ड भी लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा, पौधे हमें जहां आक्सीजन प्रदान करते हैं वहीं पर्यावरण संरक्षण भी करते हैं इसलिए सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। इस अवसर पर संतोष, शशि, श्वेता, सरोज, मधु, अनू, दलजीत तथा मंजू उपस्थित थे। वहीं बाबा लाल दयाल आश्रम में धर्म चर्चा करते हुए महामंडलेश्वर महंत रमेश दास ने कहा, हरियाली अमावस्या को पौधारोपण से सभी ग्रह शांत होते हैं, पितरों को स्वर्ग की प्राप्ति और मोक्ष तक मिलता है। अमावस्या का संबंध पितरों के साथ माना जाता है। सावन महीने के इस दिन पौधारोपण से असीम लाभ होता है, इसलिए सभी को पौधे रोपने चाहिए और उनका संरक्षण करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा, पौधारोपण से प्रकृति और पुरुष दोनों संतुष्ट होते हैं। धरती पर हरियाली बढ़ती है जिससे पर्यावरण सृष्टि और जीवों के अनुकूल बनता है। हरियाली तीज पर दो शाम कन्हैया के नाम कल से
जागरण टीम, होशियारपुर : सतगुरु सेवा ट्रस्ट की मीटिग चेयरमैन प्रेम सिंह राजपुरोहित की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया। ट्रस्ट के मुख्य सेवादार आनंद प्रकाश गुप्ता विशेष रूप से शामिल हुए। प्रधान तिलक राज गुप्ता ने बताया कि हरियाली तीज के शुभ अवसर पर सद्गुरु भुवनेश्वरी देवी महाराज के आश्रम मानस कुंज गीता भवन श्री चितपूर्णी मार्ग में दो शाम कन्हैया के नाम कार्यक्रम 10 से 11 अगस्त तक सांय 5 से 7 बजे तक करवाया जाएगा। इसमें सनातन धर्म की सुविख्यात परिचारिका साध्वी सुश्री भुवनेश्वरी देवी महाराज अपने मुखारविद से भक्तों को अमृत रस का पान करवाएगी। सतगुरु सेवा ट्रस्ट के प्रधान राकेश शर्मा ने संगत को बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में पधारने की प्रार्थना की। इस मौके हरीश पराशर, सोहन लाल, हरिराम, संजीव शर्मा, रविद्र मेहता, पुनीत शर्मा, महेंद्र सिंह, राकेश भार्गव उपस्थित थे।