कूड़ा फेंकने गई लड़की लापता
दसूहा थाना दसूहा पुलिस ने एक लड़की के लापता होने के मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 10:05 PM (IST)Updated: Mon, 10 Aug 2020 06:11 AM (IST)
संवाद सहयोगी, दसूहा: थाना दसूहा पुलिस ने एक लड़की के लापता होने के मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एएसआइ प्रवेश कुमार को दिए बयान में करनैल सिंह निवासी गांव संसार पुर थाना दसूहा ने बताया कि एक अगस्त शाम सात बजे के करीब उसकी बेटी घर से कूड़ा फेंकने के लिए गई । मगर काफी देर तक वह वापस नहीं आई । इतने दिनों तक तलाश करने के बाद भी वह नहीं मिली। थाना दसूहा पुलिस ने करनैल सिंह के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें