विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जालंधर में पराली से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में भीषण आग, दो भाई गंभीर रूप से झुलसे; वाहन क्षतिग्रस्त

Published: Wed, 22 Apr 2026 09:46 PM (IST)

गढ़शंकर में पराली से भरी ओवरलोडेड ट्रैक्टर-ट्रॉली में आग लगने से दो सगे भाई गंभीर रूप से झुलस गए। इस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. गढ़शंकर में पराली से भरी ट्रॉली में अचानक आग लगी

  2. चालक प्रदीप सिंह और सहचालक सुखवीर सिंह बुरी तरह झुलसे

  3. ट्रैक्टर-ट्रॉली, कार, मोटरसाइकिल जलकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए

जागरण संवाददाता, जालंधऱ। कस्बा गढ़शंकर में नवांशहर रोड व बंगा रोड को जोड़ती एक संकरे रास्ते पर एक बुरी तरह भरी ओवरलोडेड पराली की गांठों से भरी ट्राली को अचानक आग लगने से चालक व सहचालक दो सगे भाई बुरी तरह झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गए और ट्रैक्टर ट्राली, एक कार व मोटरसाइकिल बुरी जलकर गए।

जानकारी मुताबिक प्रदीप सिंह पुत्र सुलक्खन सिंह निवासी मक्खसूसपुर थाना मेहटियाना आपने भाई सुखवीर सिंह के साथ बिना नंबरी ट्रैक्टर ट्राली पर पराली गाठें लादकर कहीं जा रहे थे।

जब लोग बंगा रोड से नवांशहर रोड की ओर जाते एक संकरे रास्ते से निकलते समय पराली को अचानक आग लग गई, जो कि देखते देखते भीषण रूप धारण कर गई ट्रैक्टर चालक प्रदीप सिंह आसपास के घरों से आग लगी ट्राली को निकालते निकालते करीब 80 प्रतिशत तक बुरी तरह झुलस गया।

आग की सूचना पाकर गढ़शंकर पुलिस व फायर ब्रिगेड ने मौका पर पहुंचकर आग पर काबू डाला और दोनों बुरी तरह झुलस चुके लोगों उपचार के लिए सिविल अस्पताल गढ़शंकर लाया गया। यहां इनकी गंभीर हालत को देखते इन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। इस आगजनी में रास्ते पर खड़ी कार (पीबी07बीके-0537)व मोटरसाइकिल (पीबी24बी-6457) भी जलकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। गढ़शंकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।