विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब के होशियारपुर में विदेश भेजने के नाम पर 3 लाख की ठगी, ट्रैवल एजेंट के खिलाफ केस दर्ज

Published: Thu, 28 May 2026 11:06 AM (IST)

तलवाड़ा पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर 3 लाख रुपये की ठगी करने वाले एक ट्रैवल एजेंट कमलदीप उर्फ बंटी जोगी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

ट्रैवल एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज।

ट्रैवल एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज।

HighLights

  1. ट्रैवल एजेंट ने विदेश भेजने का झांसा दिया

  2. पीड़ित से 3 लाख रुपये की ठगी की गई

  3. आरोपी के पास वैध लाइसेंस नहीं था

संवाद सहयोगी, तलवाड़ा। थाना तलवाड़ा पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि गांव नौरंगपुर निवासी मनोहर लाल ने एसएसपी संदीप मलिक को शिकायत दी थी।

मनोहर के अनुसार, देवा कालोनी मुकेरियां के कमलदीप उर्फ बंटी जोगी ने उसे विदेश भेजने का झांसा देकर 3 लाख रुपये लिए, लेकिन न तो उसे विदेश भेजा गया और न ही पैसे लौटाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी ने जांच की।

जांच में यह पाया गया कि कमलदीप के पास ट्रैवल एजेंसी चलाने का कोई वैध लाइसेंस नहीं था। डीए लीगल द्वारा आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करने की सिफारिश की गई। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।