पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद ने पुलिस कर्मचारियों को किया सम्मानित
कोरोना संकट के दौरान लगातार ड्यूटी दे रहे पुलिस कर्मचारियों को आज पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद ने सम्मानित किया।
जेएनएन, होशियारपुर: धोबीघाट चौक में कोरोना संकट के दौरान लगातार दिन-रात अपनी जान जोखिम में डाल कर ड्यूटी दे रहे पुलिस कर्मचारियों को आज पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद व होशियारपुर की महान शख्सियत माता किरण देवी ने सिरोपों तथा मालाएं डाल कर सम्मानित किया।
इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद ने कहा कि कोरोना संकट में पुलिस कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा है। सूद ने शहरवासियों से अपील की कि वह कोरोना से बचने के लिए सरकार ने जारी की गई गाइडलाइन का स्वयं ही सख्ती से पालन करें। जिससे पुलिस को सख्त फैसले ना लेने पढ़ें। माता किरण देवी ने भी पुलिस बल के कर्मचारियों का धन्यवाद किया और माता दुर्गा से सभी की दीर्घायु की प्रार्थना की तथा कर्मचारियों का धन्यवाद किया।
इस मौके पर परमजीत सिंह, गुरनाम सिंह, पवन कुमार, बीनू, हैप्पी, बिल्ला, गोपाल, मनोहर लाल, विशाल व जाजू आदि उपस्थित थे।