छात्राओं को स्वास्थ्य व स्वच्छता के दिए टिप्स
रयात बाहरा कैंपस में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर इंजीनियरिग व फार्मेसी कॉलेज की छात्राओं के लिए सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें दोनों कॉलेजों की छात्राओं ने हिस्सा लिया।
जेएनएन, होशियारपुर : रयात बाहरा कैंपस में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर इंजीनियरिग व फार्मेसी कॉलेज की छात्राओं के लिए सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें दोनों कॉलेजों की छात्राओं ने हिस्सा लिया। कैंपस डायरेक्टर डॉ. चंद्र मोहन ने महिला सशक्तिकरण के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आधुनिक युग में महिला पुरुष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है इसलिए हर महिला को सम्मान देना चाहिए। डॉ. सुखमीत बेदी ने छात्राओं को स्वास्थ्य और स्वच्छता के बारे में संतुलित आहार लेने और नियमित रूप से व्यायाम करने का सुझाव दिया। डॉ. सुखमीत ने कहा कि छात्राओं को शारीरिक फिटनेस के साथ-साथ मानसिक स्तर पर स्वस्थ होना चाहिए ताकि वह भविष्य में आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना कर सकें। इसके साथ शारीरिक स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। मौके पर छात्राओं ने डॉ. सुखमीत से स्वास्थ्य व स्वच्छता पर आधारित प्रश्न भी पूछे जिसका उन्होंने बड़ी ही सहजता व सरलता से जवाब दिया। डॉ. एचपीएस धामी और प्रो. मनोज ने भी महिला दिवस पर महिलाओं को शुभकामनाएं दी। इस दौरान पोस्टर मेकिग, रंगोली, लेख लेखन के मुकाबले करवाए गए। इसके बाद प्रो. अमनजोत कौर ने डॉ. सुखमीत का धन्यवाद किया। मौके पर प्रो. नेहा शर्मा, सीमा देवी के अलावा दोनों कॉलेजों की छात्राएं व महिला अध्यापक उपस्थित थे।