गठबंधन नेताओं पर पर्चा दर्ज कराना कांग्रेस की धक्केशाही : सांपला
टांडा उड़मुड़ कांग्रेस सरकार आने वाले निगम चुनावों में हार के डर से गठ
संवाद सहयोगी, टांडा उड़मुड़
कांग्रेस सरकार आने वाले निगम चुनावों में हार के डर से गठबंधन नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ धक्केशाही के साथ झूठे पर्चे दर्ज करवा रही है। यह आरोप केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला ने भाजपा नेता जवाहर लाल खुराना के निवास पर पत्रकारों से कही।
उन्होंने कहा कि निगम चुनावों में गठबंधन उम्मीदवार भारी मतों से जीत दर्ज करवाएंगे, जिससे कांग्रेसियों के होश उड़ जाएंगे। झूठे पर्चे करने से कोई भी गठबंधन कार्यकर्ताओं के हौंसले पस्त नहीं कर पाएगा। पर्चो के खिलाफ जो धरने लगाए गए थे वह प्रदेश सरकार को एक चेतावनी थी। धरने के दौरान किसी भी आम राहगीर को कोई परेशानी हुई हो, तो वह क्षमायाचक हैं। उन्होंने कहा कि जनता उनके लिए सर्वोपरि है। मगर, सरकार को उसके द्वारा की गई धक्केशाही के लिए अवगत कराने के लिए यह धरने प्रदर्शन बहुत जरूरी थे।
इस दौरान भाजपा नेता जवाहर लाल खुराना, जिला प्रधान संजीव मन्हास, शिव कुमार, राजू गुप्ता व अन्य भी मौजूद थे।