22 साल बाद फिर जागी बेटे की चाहत, पिता ने जवान इकलौती बेटी को उतारा मौत के घाट, होशियारपुर में दिल दहला देने वाली घटना
होशियारपुर के धूत कलां गांव में एक पिता ने बेटे की चाहत में अपनी जवान बेटी इंद्रप्रीत कौर की किरपान ...और पढ़ें
-1793281195248_m.webp)
बेटे की चाहत में जवान इकलौती बेटी की हत्या, पिता फरार।
HighLights
पिता ने बेटे की चाहत में बेटी की हत्या की
होशियारपुर के धूत कलां गांव में हुई वारदात
आरोपी पिता फरार, पुलिस जांच में जुटी
संवाद सहयोगी, होशियारपुर। कस्बा हरियाना के गांव धूत कलां में वीरवार सुबह एक पिता ने बेटा की चाहत में जवान बेटी की हत्या कर दी। खूनी खेल खेलने के बाद आरोपित फरार है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी इंचार्ज भूंगा एसआई अजमेर सिंह ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल होशियारपुर के शवगृह भेजा।
जानकारी के अनुसार अमरजीत सिंह की बेटी इंद्रप्रीत कौर गांव के सरकारी स्कूल में प्लस टू की पढ़ाई कर रही थी। आरोपित की शादी करीब 22 वर्ष पहले बलजीत कौर से हुई थी। उनके घर में इकलौती बेटी इंदप्रीत कौर जन्म लिया था। लोगों के अनुसार आरोपित बेटे की चाहत रखता था।

अक्सर कहता था कि उसके घर केवल एक बच्चा हुआ है। वह भी बेटी। बेटा होता तो बात कुछ और होती। ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी कोई काम नहीं करता था और गांव में घूमता रहता था। उसकी पत्नी बलजीत कौर घर और बाहर काम कर परिवार का गुजारा करती थी।

मृतका की मां बलजीत कौर ने बताया कि वह वीरवार सुबह आठ बजे के करीब किसी काम से 20 मिनट के लिए घर से बाहर गई थीं। उस समय घर में इंद्रप्रीत और उसके पिता अमरजीत सिंह थे।

मां के अनुसार, अमरजीत ने किरपान से बेटी पर कई वार किए और फरार हो गया। जब वह घर पहुंची तो इंद्रप्रीत कौर मृत पड़ी थी। इंद्रप्रीत के मामा मनजीत सिंह ने भी बताया कि आरोपी पहले कई बार बेटे की चाहत की बात कर चुका था। डीएसपी नरेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी को जल्द काबू करने का प्रयास किया जा रहा है।
