लाचोवाल टोल प्लाजा पर गरजे किसान, पीएम मोदी का पुतला फूंका
मजदूरों ने केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए पीएम मोदी का पुतला फूंका।
जागरण संवाददाता, होशियारपुर : कृषि सुधार कानून के विरोध में होशियारपुर-टांडा रोड के लाचोवाल टोल प्लाजा पर लगाए किसानों के धरने को मजदूर संगठनों के सदस्यों ने भी समर्थन दिया है। वीरवार को किसानों व मजदूरों ने केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए पीएम मोदी का पुतला फूंका। किसानों ने इस कानून को वापस लेने की मांग की।
इस दौरान आशा वर्कर यूनियन, पंजाब फार्मासिस्ट एसोसिएशन, पंजाब सबार्डीनेट सर्विस फेडरेशन पीडब्ल्यूडी यूनियन, पैरा मेडिकल स्टाफ यूनियन के सदस्यों ने भी किसानों के साथ मिलकर जमकर मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर किसान गुरदीप सिंह खुनखुन, कामरेड गंगा प्रसाद, ओम सिंह सटियाना, स्वर्ण सिंह धुग्गा, रणधीर सिंह असलपुर, परमिदर सिंह सज्जना, परमिदर सिंह लाचोवा, ओंकार सिंह धामी, गुरमीत सिंह सरपंच बागपुर, मनजीत सिंह नंबरदार, हरभजन सिंह पंडोरी मैल, सोढी सिंह शेरपुर, कीर्तन सिंह, बलदेव सिंह, परमिदर सिंह लाचोवाल, मनजीत सिंह, बलवीर सिंह बेग्गोवाल, जसविदर सिंह बस्सी, हरप्रीत सिंह लाली, तजिन्दर सिंह असलपुर, अनवर सिंह बूरे जट्टां, जसवीर सिंह चक्कोवाल, हरमेल सिंह नंबरदार, तिरलोक सिंह मनी, गुरकीरत सिंह खानपुर थियाड़ा, नवकीरत सिंह धुग्गा, प्यारा सिंह, सतपाल सिंह डडियाना, गुरमीत सिंह नैणोवाल, कुलजीत सिंह धामी, सतीश राणा, इंदरजीत विर्दी, परमिंदर सिंह प्रधान फार्मासिस्ट एसोसिएशन, सुखदेव सिंह जाजा, हरजिंदर कौर, परमजीत कौर आदि मौजूद थे।