Move to Jagran APP

किसान व मजदूर संगठन करेंगे भाजपा की रैली का विरोध

संयुक्त किसान संघर्ष समिति टोल प्लाजा हरसा मानसर में विभिन्न किसान संगठनों के नेताओं ने रेस्ट हाउस में बैठक की

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Jan 2021 12:09 AM (IST)Updated: Sun, 17 Jan 2021 12:09 AM (IST)
किसान व मजदूर संगठन करेंगे भाजपा की रैली का विरोध
किसान व मजदूर संगठन करेंगे भाजपा की रैली का विरोध

संवाद सहयोगी, मुकेरियां

loksabha election banner

संयुक्त किसान संघर्ष समिति टोल प्लाजा हरसा मानसर में विभिन्न किसान संगठनों के नेताओं ने रेस्ट हाउस में बैठक की और 19 जनवरी की भारतीय जनता पार्टी की रैली के विरोध की घोषणा की।

किसान नेता नरिदर सिंह गोली, बिल्ला सरपंच नंगल, अर्जन सिंह कजला, जगदेव भट्टियां, सुरजीत सिंह बिल्ला आदि ने रोष व्यक्त किया कि पिछले 55 दिनों से दिल्ली की सीमाओं पर संघर्ष कर रहे किसानों के प्रति केंद्र सरकार का रवैया नकारात्मक है। संघर्ष में लगभग सौ किसानों की मौत के बावजूद केंद्र सरकार को कोई परवाह नहीं है। नेताओं ने कहा कि लगातार नौ दौर की वार्ता के बेनतीजा रहने बावजूद किसानों के हौंसले बुलंद हैं। नेताओं ने कहा कि दिल्ली मोर्चा में संयुक्त संगठनों के फैसले के अनुसार भाजपा के सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों का बहिष्कार करने का फैसला किया है और 19 तारीख को सभी किसान और मजदूर संगठन भाजपा की मुकेरियां रैली का •ाोरदार विरोध करेंगे। इस समय किसान नेताओं ने भाजपा समर्थक दुकानदारों के सामाजिक बहिष्कार किए जाने का भी एलान किया।

इस समय अवतार सिंह बोबी, ईशर सिंह मंझपुर, कृपाल सिंह गेरा, बिल्ला सरपंच नंगल, निर्मल सिंह बाजवा, गुरवतन सिंह मुल्तानी, हरदित सिंह एसडीओ, बलदेव सिंह सेखवां, बलजीत सिंह छन्नी नंद सिंह, उंकार सिंह पूराणा भंगाला, नानक सिंह, बलकार सिंह मल्ली, कश्मीर सिंह बरनाला, समिदर सिंह, सतपाल सिंह बीकेयू, हरभजन मोहला, बिट्टू महिमूदपुर, दविदर सिंह बसरा, भूपिदर सिंह घुम्मन, अवतार सिंह मांगट, प्रितपाल सिंह, मेहताब सिंह हुंदल, रणजीत सिंह बाजवा, जसवंत सिंह मांगट, अमरिदर सिंह घुम्मन आदि ने बैठक में शिरक्त की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.