जन संघ में काम करने वाले के बेटे को किया सम्मानित
हाजीपुर साल 1975 में पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी ने पूरे देश में आपातकाल घोषित कर जनता की आवाज को बंद कर दिया था।
संवाद सहयोगी, हाजीपुर: साल 1975 में पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी ने पूरे देश में आपातकाल घोषित कर जनता की आवाज को बंद कर दिया था। देश में सियासी पार्टियों के नेताओं को जेलों में कैद कर दिया था। उस समय हाजीपुर के जन संघ में काम करने वाले एकमात्र कर्मठ कार्यकर्ता नेता पंडित द्वारका दास को भी जेल में बहुत ही जुल्म और सितम झेलने पड़े थे। भाजपा मंडल हाजीपुर के प्रधान अनिल वशिष्ठ ने पंडित द्वारका दास के बेटे सुरिदर शर्मा जो की अपने पिता की ही तरह भाजपा की सेवा कर रहे हैं, सम्मानित किया। इस दौरान जिला उप प्रधान परवीन शर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य कमल धवन, संजीव कपिला, जोगिदर सैनी, मुकेश भनोट, सुरिदर बजाज, ठाकुर कुशल पाल, मंडल महामंत्री अशोक शर्मा व चौधरी प्रीतम सिंह भी उपस्थित थे।