कमाही देवी में बच्चों को पाठ्य सामग्री और कपड़े बांटे
मां कामाक्षी दरबार कमाही देवी में महंत राजगिरी की अध्यक्षता में जरूरतमंद बच्चों को पाठ्य सामग्री और गर्म कपड़े वितरित किए गए।
By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Dec 2019 12:40 AM (IST)Updated: Mon, 16 Dec 2019 06:10 AM (IST)
संवाद सहयोगी, दातारपुर : मां कामाक्षी दरबार कमाही देवी में महंत राजगिरी की अध्यक्षता में जरूरतमंद बच्चों को पाठ्य सामग्री और गर्म कपड़े वितरित किए गए। इस अवसर पर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डीएवी स्कूल तथा एलीमेंट्री स्कूल के बच्चों को महंत राज गिरी, कवि राजेंद्र मेहता तथा गणमान्य लोगों ने वस्त्र तथा पाठ्य सामग्री वितरित की। यह सामग्री छात्र कल्याण परिषद टांडा ने विद्यार्थियों को दी। इस मौके पर मुख्य अतिथि महंत राजगिरी ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उन्हें मन लगा कर पढ़ाई कर सफल होने की कामना की। इस मौके पर शादी लाल पिकी, सरपंच बह नगल, राजेंद्र मेहता महासचिव ब्लॉक तलवाड़ा, मास्टर राम प्रसाद, अजय शास्त्री मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें