Move to Jagran APP

हरदोखानपुर मंडल में सदस्यता अभियान को लेकर उत्साह : गैंद

भारतीय जनता पार्टी हरदोखानपुर मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष अश्विनी गैंद की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Jul 2019 08:03 PM (IST)Updated: Sat, 20 Jul 2019 06:27 AM (IST)
हरदोखानपुर मंडल में सदस्यता अभियान को लेकर उत्साह : गैंद
हरदोखानपुर मंडल में सदस्यता अभियान को लेकर उत्साह : गैंद

जेएनएन, होशियारपुर : भारतीय जनता पार्टी हरदोखानपुर मंडल की बैठक शास्त्री मार्किट में भाजपा जिला कार्यालय में मंडल अध्यक्ष अश्विनी गैंद की अध्यक्षता में हुई। मंडल प्रभारी व जिला महामंत्री विनोद परमार एवं सहप्रभारी व जिला उपाध्यक्ष मास्टर कृष्ण कुमार विशेष तौर से पहुंचे। बैठक में भाजपा की तरफ से शुरु किए गए सदस्यता अभियान पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि पंजाब के साथ-साथ हरदोखानपुर मंडल में भी सदस्यता अभियान को लेकर लोगों में खासा उत्साह पाया जा रहा है और भाजपा का हर सदस्य अपने-अपने बूथ पर मेहनत से काम करते हुए लोगों को भाजपा की नीतियों से जोड़ने में लग रहा है और कम से कम 50 सदस्य बनाकर पार्टी को मजबूती प्रदान करेगा। गैंद ने कहा कि जिस प्रकार लोकसभा चुनावों में देश की जनता ने भाजपा को समर्थन देकर कांग्रेस मुक्त भारत किया है। उसी प्रकार 2022 के विधानसभा चुनाव में भी जनता प्रदेश को भी कांग्रेस मुक्त बनाने में अपनी वोट से चोट करेगी।

loksabha election banner

इस अवसर पर विनोद परमार एवं कृष्ण कुमार ने मंडल द्वारा सदस्यता अभियान को लेकर बनाई गई रणनीति एवं किए जा रहे कार्यो पर संतुष्टि जाहिर की। इस मौके पर मंडल के युवा अध्यक्ष मोंटी ठाकुर, मंडल महासचिव मंगल दास, उपाध्यक्ष नीरज कुमार, सचिव राजेश शर्मा व शाम लाल खिलवाणा, अनूप शर्मा, लव कुमार व अन्य मंडल सदस्य मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.