Move to Jagran APP

राजनीतिक गुरुओं के चहेते चेलों को मिला ताज, बिना चहेते चेले बे-ताज

राजनीति में गाड फादर के बिना मुकाम नहीं मिलता है। सियासी फादर के आशीर्वाद देने पर ही शोहरत मिलती है वर्ना पद की लालसा धरी की धरी रह जाती है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Dec 2019 11:34 PM (IST)Updated: Sat, 07 Dec 2019 11:34 PM (IST)
राजनीतिक गुरुओं के चहेते चेलों को मिला ताज, बिना चहेते चेले बे-ताज
राजनीतिक गुरुओं के चहेते चेलों को मिला ताज, बिना चहेते चेले बे-ताज

हजारी लाल, होशियारपुर

loksabha election banner

राजनीति में गाड फादर के बिना मुकाम नहीं मिलता है। सियासी फादर के आशीर्वाद देने पर ही शोहरत मिलती है, वर्ना पद की लालसा धरी की धरी रह जाती है। जिला यूथ कांग्रेस के चुनाव में भी कुछ ऐसा ही राजनीतिक समीकरण देखने को मिला है। राजनीतिक गुरुओं के चहेते चेलों को ताज मिला है और बिना चहेते बे-ताज रह गए हैं। कुछ प्रभावशाली सियासी नेताओं ने अपने चहेतों चेलों को पदवी दिलाने में और उम्मीदवार को खड़ा ही नहीं होने दिया। यानि को उन्होंने चुनावी मैदान को निर्विरोध बनाने का रास्ता साफ कर लिया था। जहां पर चुनावी पेंचा फंसा भी, वहां पर राजनीतिक गुरुओं को अंदरखाते चहेते चेलों की नैय्या पार कराने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। हर बार यूथ कांग्रेस में जिला प्रधान का चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल बनता आ रहा है। प्रधानगी को लेकर दो गुट जरूर टकराते आते रहे हैं, लेकिन इस बार पावरफुल मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार संगत सिंह गिलजियां ने राजनीतिक गुगली छोड़ते हुए अपने खासमखास दमनदीप सिंह को निर्विरोध जिला प्रधान बनाने का मैदान मार लिया। दमनदीप पिछले लोकसभा के यूथ चुनाव में एडवोकेट रोहित जोशी से हार गए थे। इसके अलावा जिले के सात विधानसभा सीटों में अधिकांश पर राजनीतिक दांवपेंच फिट करके निर्विरोध प्रधान चुन लिए गए। जिन जगहों पर निर्विरोध बनाने की राजनीतिक दाल नहीं गली, वहां पर चहेतों की हिमायत करके उन्हें पदवी दिला दी गई। धुरंधर नेताओं ने नवनिर्वाचित नेताओं को दी बधाई

कांग्रेस के धुरंधर नेताओं ने नवनिर्वाचित नेताओं को नई जिम्मेदारी की बधाई दी है। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार संगत सिंह गिलजियां, हलका शामचौरासी से विधायक पवन आदिया, हलका दसूहा से विधायक अरुण डोगरा मिक्की, कांग्रेस के जिला प्रधान डा. कुलदीप नंदा, यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रोहित जोशी, बलदेव सिंह फुगलानां प्रदेश सचिव, अमन सरपंच, मेजर सिंह सरपंच, दविदर जट्टपुरी, कुलविदर रसूलपुरी ने कहा कि इन यूथ नेताओं की बदौलत कांग्रेस और मजबूत होगी।

---

यूथ कांग्रेस के नवनिर्वाचित जिला प्रधान

-दमनदीप सिंह नरवाल। यह मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार व हलका उड़मुड़ से विधायक संगत सिंह गिलजियां के खासमखास हैं।

-

कौन किस विधानसभा क्षेत्र से चुना गया प्रधान

विधानसभा क्षेत्र होशियारपुर

जतिदर कुमार भोलू- प्रधान

आकाश कुमार गोल्डी- उप प्रधान।

-

विधानसभा क्षेत्र-चब्बेवाल

चौधरी गुरप्रीत सिंह, प्रधान।

-

विधानसभा क्षेत्र-गढ़शंकर

बलवीर सिंह ढिल्लों- प्रधान।

कमल कटारिया- उप प्रधान।

-

विधानसभा क्षेत्र-शामचौरासी

पवित्रदीप सिंह आहलुवालिया- प्रधान।

-

विधानसभा क्षेत्र-उड़मुड़

गुरदीप सिंह- प्रधान।

-

विधानसभा क्षेत्र दसूहा

रंजीत सिंह सन्नी राजपूत- प्रधान।

-

विधानसभा क्षेत्र-मुकेरियां

बलविदर सिंह बिदर- प्रधान।

-

जिला यूथ कांग्रेस के चुने गए महासचिव

1-मनवीर सिंह झांवा

2-सुखजीत सिंह।

3-गुरचरण सिंह।

4-हरजीत सिंह।

5-अनमोल शर्मा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.