महिलाएं कर रहीं सीएए का समर्थन: तलवाड़
भारत की महिलाएं आज देशहित में अपना योगदान देते हुए नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में सरकार के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ी हैं।
जेएनएन, होशियारपुर : भारत की महिलाएं आज देशहित में अपना योगदान देते हुए नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में सरकार के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ी हैं। महिलाएं राष्ट्रवाद निभाते हुए घर-घर जाकर विपक्षी पार्टियों की फैलाई जा रही भ्रांतियों के खिलाफ लोगों को सीएए की जानकारी देते हुए एकजुट करने में लगी हैं। यह शब्द भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव पार्षद नीति तलवाड़ ने शहर के अलग-अलग मोहल्लों में लोगों को नागरिकता संशोधन कानून की जानकारी देने के अवसर पर कहे। पार्षद तलवाड़ ने कहा कि भारतीय मुस्लमान गर्व से कहते हैं कि हम हिदोस्तानी हैं। समस्या केवल उन लोगों को है, जो घुसपैठ का तरीका अपना कर भारत में दाखिल हुए हैं। हिदोस्तानी महिलाएं रानी झांसी की वंशज हैं, इसलिए राष्ट्र हित में हर बलिदान देने को तैयार हैं। इस मौके पर पार्षद तलवाड़ ने नागरिकता संशोधन बिल के समर्थन में सरकार के जारी फोन नंबर पर सैंकड़ों महिलाओं को समर्थन भी दिलवाया। इस मौके पर रजनी तलवाड़, ऊषा देवी, प्रिया सैनी, मुस्कान, अंजू शर्मा, जगजीत कौर, भोली, हरविदर कौर, सतिदर कौर, परमजीत कौर, सरबजीत कौर, पलविदर कौर, कुलवंत कौर, कुलविदर कौर, किरण सैनी, कुलदीप कौर व महिलाएं मौजूद थीं।