डेढ़ महीने बाद गढ़शंकर में कोरोना की फिर दस्तक, बिहार से आया मजदूर निकला संक्रमित
गढ़शंकर में डेढ़ महीने बाद कोरोना ने फिर दस्तक दी है। कोरोना संक्रमित पाया गया व्यक्ति बिहार से आया मजदूह है। गांव मोरांवाली में कोरोना के फिर से दस्तक देने से लोगों में सहम का माहौल बन गया।
संवाद सहयोगी, गढ़शंकर : गढ़शंकर में डेढ़ महीने बाद कोरोना ने फिर दस्तक दी है। कोरोना संक्रमित पाया गया व्यक्ति बिहार से आया मजदूह है। गांव मोरांवाली में कोरोना के फिर से दस्तक देने से लोगों में सहम का माहौल बन गया। पॉजिटिव पाया व्यक्ति बिहार से आया मजदूर है, जो अपने छह साथियों के साथ गांव के किसान सरबजीत सिंह पुत्र महिदर सिंह के खेतों में उसकी मोटर पर रह रहा है। गांव में बचाव इस बात का है कि उसे पहले से ही खेतों में मोटर पर होम क्वारंटाइन किया गया था। जिससे वह अन्य लोगों के संपर्क में नहीं आया।
उसके साथियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। एसएमओ पोसी डॉ. रघुवीर सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अब उसे उसके साथियों से भी अलग कर दिया है। किसान सरबजीत सिंह ने संपर्क करने पर बताया 10 जून को एक बस में बिहार से 30 लोगों की लेबर आई थी। जिसमें कोरोना पॉजिटिव पाया मजदूर भी शामिल था। यह लेबर पांच-छह ग्रुपों में बंट कर गांव की विभिन्न मोटरों पर रह रहे हैं। उसके अनुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा सारी लेबर के 11 जून को कोरोना वायरस जांचने हेतु सैंपल लिए गए थे। जिनमें केवल खक्खू कुमार ही पॉजिटिव आया अन्य सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। रविवार पीएचसी पोसी में कुल 50 संदिग्धों के सैंपल लिए गए हैं। एसएमओ गढ़शंकर डॉ. टेक राज भाटिया ने बताया कि आज सिविल अस्पताल में 26 संदिग्धों के सैंपल लिए गए हैं जिनमें 15 प्रवासी मजदूर, पांच पुलिस मुलाजिम तथा दो पुलिस द्वारा पकड़े आरोपित भी शामिल हैं। 657 सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार : सिविल सर्जन
फोटो: 59 में है।
सिविल सर्जन ने बताया कि रविवार को 278 लोगों के सैंपल लिए। रविवार को 801 रिपोर्टे प्राप्त हुई जिसमें एक कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 139 हो गई है। अब तक लिए गए कुल सैपलों की संख्या 6825 और 6005 निगेटिव और 657 सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार है। 24 सैंपल इनवैलिड हैं, पांच की मौत व एक्टिव तीन केस हैं। उन्होंने बताया कि आज के एक पॉजिटिव मजदूर मरीज खक्खो जुआ 22 निवासी मोहणोवाल स्वास्थ्य केंद्र पोसी के साथ संबंधित है, मरीज 10 जून को बिहार से आया था। कोट्स..
बिहार से यह 30 लोगों की लेबर 10 जून को रात को गांव में पहुंची थी, जिन्हें आते ही मोटरों पर होम क्वारंटाइन कर दिया था और अगली सुबह 11 जून को सैंपल लिए गए थे। जिनमें एक मजदूर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं।
डॉ. रघुवीर सिह, एसएमओ पोसी।