एक मई को तिरंगा फहराएंगे कांग्रेस कार्यकर्ता: डॉ. नंदा
कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ी जा रही इस जंग में केंद्र सरकार ने गैर-भाजपा शासित राज्यों के साथ भेदभावपूर्ण नीति पर कांग्रेस ने प्रदेश में एक मई घर छतों पर तिरंगा लहराने का निर्णय लिया गया है।
जेएनएन, होशियारपुर : कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ी जा रही इस जंग में केंद्र सरकार ने गैर-भाजपा शासित राज्यों के साथ भेदभावपूर्ण नीति पर कांग्रेस ने प्रदेश में एक मई घर, छतों पर तिरंगा लहराने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश के साथ केंद्र के किए जा रहे भेदभाव संबंधी मामले को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह के समक्ष भी उठाया है। इसलिए पंजाब के हकों के लिए एकजुटता दिखाने के लिए एक मई को सुबह 10 बजे तिरंगा फहराने का आह्वान किया गया है। यह जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान डा. कुलदीप नंदा ने बुधवार को यहां जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में दी। इसके साथ ही पार्टी प्रदेश के लिए 20,000 करोड़ रुपये की राहत की मांग भी करेगी। एक मई जोकि लेबर-डे होता है और प्रदेश अध्यक्ष ने इस दिन का चुनाव करके देश के मेहनतकशों को भी सलाम करने की बात कही गई है। प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर जिला होशियारपुर में भी ध्वज फहराने का कार्यक्रम बहुत ही उत्साहपूर्वक किया जाएगा। होशियारपुर में कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा, विधायक पवन कुमार आदिया, विधायक डा. राज कुमार, विधायक अरुण डोगरा मिक्की, विधायक इंदू बाला तथा पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी की अगुवाई में जिला टीम, ब्लॉक टीम, ब्लॉक समिति, पंचायत समिति, सैल व ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा ध्वज फहराकर एकजुटता प्रकट की जाएगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय ध्वजों का प्रबंध कर लिया गया है तथा पार्टी के जिला कार्यालय में भी ध्वज लहराया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता से अपील की कि वे एक मई को सुबह 10 बजे ध्वज जरुर लहराएंगे।