इंदिरा गांधी के आदर्शो पर चल रही कांग्रेस: डॉ. नंदा
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के जन्मदिन पर जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से कार्यक्रम करवाया गया।
जेएनएन, होशियारपुर: पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के जन्मदिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से जिला प्रधान डॉ. कुलदीप नंदा की अगुआई में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर उपस्थित कांग्रेसी पदाधिकारियों, नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्व. इंदिरा गांधी के जन्मदिन पर उनकी तस्वीर के समक्ष पुष्प अर्पित करके उन्हें याद किया। इस अवसर पर डॉ. कुलदीप नंदा ने कहा कि स्व. इंदिरा गांधी ने हमारे भारत देश को विकास की राह पर अग्रसर करने और देश में एकता एवं अखण्डता कायम रखने में अहम भूमिका निभाई। स्व. इंदिरा गांधी ने अपना सारा जीवन देश को समर्पित किया और अंत समय में भी देश की खातिर कुर्बानी दी। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता स्व. इंदिरा गांधी के दिखाई राह एवं उनके आदर्शो पर चलते हुए देश हित में कार्य करते हुए जनता की सेवा को समर्पित है। देश हित में कार्य करना एवं कांग्रेस की मजबूती व देश हित में हम सभी कार्य करते रहें यही स्व. इंदिरा गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान उपस्थित कांग्रेसियों ने स्व. इंदिरा गांधी के आदर्शो पर चलने का आह्वान किया और कांग्रेसी की मजबूती के लिए कार्य करने की बात दोहराई। इस अवसर पर महासचिव इंचार्ज रजनीश टंडन, शहरी अध्यक्ष मुकेश डावर मिटू, पार्षद सरवन सिंह, उपाध्यक्ष हरीश आनंद, महासचिव सुमेश सोनी, नवप्रीत रैहल, प्यारे लाल सैनी, वरिदर दत्त वैद, अवतार सिंह तारी, वरिदर जस्सल, सागर तलवाड़, गुलशन राय, गुरदीप कटोच, अशोक शर्मा, पार्षद सुदर्शन धीर, सोनी ओंकार सैनी, विजयपाल, बलजीत राय आदि मौजूद थे।