कांग्रेस नेताओं के बयान में झलकता है विरोधाभास: सांपला
होशियारपुर एक ओर पूरा देश गलवन घाटी में चीन के किए गए क्रूरतापूर्ण कार्य के खिलाफ देश की सेना का मनोबल बढ़ा रहा है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के नेता उल्टे सीधे बयान देकर चीन की विश्व स्तर तक मदद कर रहे हैं।
By JagranEdited By: Published: Tue, 23 Jun 2020 11:08 PM (IST)Updated: Tue, 23 Jun 2020 11:08 PM (IST)
जेएनएन, होशियारपुर: एक ओर पूरा देश गलवन घाटी में चीन के किए गए क्रूरतापूर्ण कार्य के खिलाफ देश की सेना का मनोबल बढ़ा रहा है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के नेता उल्टे सीधे बयान देकर चीन की विश्व स्तर तक मदद कर रहे हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी बचकानी हरकतों के कारण अपने आप और देश को शर्मसार कर रहे हैं। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा नेता विजय अग्रवाल, राजेश नकड़ा, गोपी चंद कपूर, उमेश जैन व आनंद अग्रवाल भी उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें