कांग्रेस सरकार ने कोई वादा नहीं किया पूरा: संदीप
पंजाब में कांग्रेस सरकार ने कोई भी वादा पूरा नहीं किया है बल्कि महंगाई की मार पंजाबियों पर पड़ रही है और लोग पछता रहे हैं। इन बातों का प्रकटावा भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संदीप मिन्हास ने किया।
संवाद सहयोगी, मुकेरियां : पंजाब में कांग्रेस सरकार ने कोई भी वादा पूरा नहीं किया है, बल्कि महंगाई की मार पंजाबियों पर पड़ रही है और लोग पछता रहे हैं। इन बातों का प्रकटावा भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संदीप मिन्हास ने किया। उन्होंने कहा कि बिजली का रेट पंजाब में सबसे अधिक होने के कारण मध्यमवर्गीय लोग व कारोबारी का आर्थिक रूप से जीना मुश्किल हो रहा है। 50 से 60 प्रतिशत आय बिजली के बिल भरने में चली जाती है। अन्य राज्यों को देखा जाए तो पंजाब में बिजली सबसे महंगी है। पंजाब सरकार ने निरंतर बिजली के मूल्यों को बढ़ाया है। अगर सभी प्रदेशों के आंकड़े लिए जाएं तो बिजली कनेक्शन कटने के सबसे ज्यादा मामले यहां के होंगे क्योंकि आम लोग बिजली महंगी होने के कारण बिल दे नहीं पाते। कई बार तो बिजली का बिल भरने के लिए उनको रिश्तेदारों से उधार लेना पड़ता है। अगर अपने बार्डर पर पड़ते भाजपा शासित प्रदेशों की बात करे तो हिमाचल प्रदेश व हरियाणा में पंजाब के मुकाबले बिजली के रेट बहुत कम है। इसमें जमीन-आसमान का अंतर है। संदीप मिन्हास ने पंजाब सरकार व कैप्टन अमरिदर सिंह से अपील की कि बिजली के रेट कम किए जाएं। इसके साथ ही उन्होंने दो टूक कहा कि अगर इस मांग पर जल्द कोई फैसला नहीं लिया गया तो संघर्ष किया जाएगा। इस मौके पर राजेंदर महाजन जिला कनवीनर एनजीओ सेल, मंडल कनवीनर मुकेरियां सुशांत सचदेवा, जिला कोकनवीनर कमलजीत भल्ला, मंडल कोकनवीनर भूपेंद्र कुमार बाबी, पंकज महाजन, विक्रम कुमार सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।