दोषियों को फांसी देना सराहनीय: कमल
डिफेंस कमेटी के पूर्व चेयरमैन कमल चौधरी ने निर्भया के चारों दोषियों को फांसी दिए जाने को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि पूरे देश को इस बात से राहत मिली है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Mar 2020 11:06 PM (IST)Updated: Fri, 20 Mar 2020 11:06 PM (IST)
जेएनएन, होशियारपुर: डिफेंस कमेटी के पूर्व चेयरमैन कमल चौधरी ने निर्भया के चारों दोषियों को फांसी दिए जाने को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि पूरे देश को इस बात से राहत मिली है। अब सरकार को इस बात का पुख्ता प्रबंध करना चाहिए कि दुष्कर्म से संबंधित मामले एक तय सीमा के भीतर निपटाए जाएं। चारों दोषियों को फांसी पर लटकाए जाने के बाद अब दुष्कर्म करने का सोचने वालों डर पैदा होगा। दुष्कर्म आरोपितों के लिए अलग से कोर्ट बनाई जाए और एक समय सीमा के भीतर उनके मामले निपटाकर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें