बच्चों ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन
सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल होशियारपुर में आज जयंती के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी तथा लाल बहादुर शास्त्री जी को याद करते हुए उनकी तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर छात्रों को गांधी जी तथा शास्त्री जी के जीवन व देश की आजादी में उनके योगदान के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी गई। दोनों नेताओं का जन्म 2 अक्टूबर को हुआ था। गांधी जी ने जहां देश को आजादी दिलाने के कई अंदोलन चलाए, अनशन रखे वहीं शास्त्री जी ने इनमें बढ़ चढ़कर भाग लिया। आजादी के लिए गांधी जी ने'करो या मरो का नारा दिया था वहीं शास्त्री जी ने'मरो नहीं, मारो का नारा दिया ओर आजादी के बाद उन्होंने'जै जवान जै किसान का नारा दिया जो आज भी लोगों की जुबान पर है। दोनों नेताओं
जेएनएन, होशियारपुर
सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल होशियारपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती के उपलक्ष्य में याद करते हुए उनकी तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस मौके पर छात्रों को गांधी व शास्त्री के जीवन सहित देश की आजादी में उनके योगदान के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी गई। बच्चों को बताया गया कि उक्त दोनों नेताओं का जन्म 2 अक्टूबर को हुआ था। महात्मा गांधी ने जहां देश को आजादी दिलाने के कई आंदोलन चलाए व अनशन रखे। वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने इनमें बढ़-चढ़कर भाग लिया। आजादी के लिए महात्मा गांधी ने 'करो या मरो' का नारा दिया था। वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने 'मरो नहीं, मारो का' नारा दिया तथा आजादी के बाद उन्होंने 'जय जवान जय किसान' का नारा दिया, जो आज भी लोगों की जुबान पर है। दोनों नेताओं ने सदैव सत्य और अ¨हसा मार्ग का पालन करते हुए सभी विपत्तियों का सामना किया। इस दौरान छात्रों को उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए देश की उन्नति में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर नन्हे विद्यार्थी महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के भेष में सजे हुए थे।