नई शिक्षा सो आएगा बदलाव : गोगिया
होशियारपुर शिक्षा में बदलाव मतलब देश मे बहुत सारे बदलाव आने वाले हैं। शिक्षित भारत ही सशक्त भारत है।
जेएनएन, होशियारपुर : शिक्षा में बदलाव, मतलब देश मे बहुत सारे बदलाव आने वाले हैं। शिक्षित भारत ही सशक्त भारत है। इन बातों का प्रकटावा मास्टरमाइंड इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर मनी गोगिया ने नई एजुकेशन पॉलिसी 2020 को बताते हुए किया। उन्होंने कहा कि नई एजुकेशन पॉलिसी विद्यार्थियों के लिए नई राह लेकर आई है, जिससे मंजिल पाना आसान लग रहा है। मनी गोगिया ने पॉलिसी बारे जानकारी देते हुए बताया कि 34 वर्ष बाद शिक्षा प्रणाली में ये बदलाव आया है। इससे छात्रों की नींव मजबूत होंगी। इसमें खेलकूद तथा अन्य गतिविधियों की भी पढ़ाई होगी। कक्षा छठी से कंप्यूटर कोडिग शुरू हो जाएगी, जिसका फायदा विद्यार्थियों को अवश्य मिलेगा। इसी के साथ छोटी आयु में वोकेशनल कुर्सेस से भी विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ेगा।