शिवसेना टकसाली को किया ज्वाइन
शिवसेना टकसाली की विशेष बैठक पंजाब प्रधान सौरव अरोड़ा युवा पंजाब प्रधान सन्नी मेहता की देखरेख में की गई।
संवाद सहयोगी, मुकेरियां : शिवसेना टकसाली की विशेष बैठक पंजाब प्रधान सौरव अरोड़ा युवा पंजाब प्रधान सन्नी मेहता की देखरेख में की गई। इसमें विशेष तौर पर राष्ट्रीय प्रधान जय गोपाल लाली, राष्ट्रीय चेयरमैन सुधीर कुमार सूरी, राष्ट्रीय यूथ प्रदान हरदीप शर्मा, रमन भला पंजाब प्रभारी और भी कई नेतागण शामिल हुए। इस मौके शिव हिद को अलविदा कह समाज सेवक व बंटी जोगी सेना टकसाली में शामिल हुए। उनके साथ बिनी वर्मा पंजाब महामंत्री पठानकोट से और बलवीर सिंह पंजाब उपाध्यक्ष अपने साथियों सहित शिवसेना टकसाली में शामिल हो गए। इस दौरान पंजाब प्रधान सौरव अरोड़ा ने सभी का सिरोपा भेंट कर स्वागत किया। बंटी जोगी ने कहा कि बहुत जल्द और भी अन्य शिवसैनिक टकसाली शिवसेना का दमन थामेंगे।