पेयजल के दुरुपयोग पर छह के चालान काटे
आज वाटर सप्लाई के जेई अश्विनी शर्मा सुपरीटेंडेंट गुरमेल सिंह और प्रदीप कुमार ने शहर के मोहल्ला कीर्ति नगर में चेकिग की।
By JagranEdited By: Published: Wed, 18 Sep 2019 11:29 PM (IST)Updated: Wed, 18 Sep 2019 11:29 PM (IST)
जेएनएन, होशियारपुर: नगर निगम के कमिश्नर हरप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि पानी के हो रही दुरुपयोग की रोकथाम के लिए आज वाटर सप्लाई के जेई अश्विनी शर्मा, सुपरीटेंडेंट गुरमेल सिंह और प्रदीप कुमार ने शहर के मोहल्ला कीर्ति नगर में चेकिग की। इस दौरान मौके पर पीने वाले पानी की दुरुपयोग कर रहे छह लोगों के चालान काटे। कमिश्नर ने बताया कि नगर निगम की टीम की तरफ से पानी की दुरुपयोग रोकने के लिए हर रोज चेकिग की जा रही है। पीने वाले पानी की नाजायज प्रयोग करने वाले लोगों की पाइपें कब्जे में लेकर जुर्माने भी किए जाएंगे। शहर निवासी पीने वाले पानी का दुरुपयोग न करें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें