Move to Jagran APP

मिलजुल कर मनाएं गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव : अशोक

गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा सैनी सभा भवन बहादुरपुर में नौ नवंबर को एक गोष्टी का आयोजन किया गया। गोष्टी में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला संघचालक अशोक चोपड़ा मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इस गोष्टी में अनेक विद्धवानों ने अपने विचार रखे। मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थित हुए संतोख सिंह ने अपने संबोधन में श्री गुरु नानक देव जी के जीवन शिक्षाएं तथा उदासियों उपदेशों और यात्राओं के बारे

By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Nov 2019 03:49 PM (IST)Updated: Mon, 11 Nov 2019 03:49 PM (IST)
मिलजुल कर मनाएं गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव : अशोक
मिलजुल कर मनाएं गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव : अशोक

जेएनएन, होशियारपुर : गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से सैनी सभा भवन बहादुरपुर में नौ नवंबर को गोष्ठी का आयोजन किया गया।

prime article banner

इसमें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला संघचालक अशोक चोपड़ा मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। गोष्ठी में मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थित हुए संतोख सिंह ने श्री गुरु नानक देव जी के जीवन, शिक्षाएं तथा उदासियों, उपदेशों और यात्राओं के बारे में बताया।

उन्होंने कहा कि गुरु नानक ने उस समय फैले हुए अज्ञानता के अंधेरे को दूर किया। जिला संघ चालक अशोक चोपड़ा ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने हिदू समाज में आई सामाजिक तथा धार्मिक कुरीतियों और अंधविश्वासों को दूर किया और सभी को मानवता का पाठ पढ़ाया।

गुरु नानक देव जी के अनुसार अशुभ विचार एवं अशुभ आचार को शुभ में बदलना ही धर्म है। अशोक चोपड़ा ने सभी से मिलजुल कर और उत्साह के साथ इस पावन पर्व को मनाने की अपील की। अंत में नरेंद्र सिंह ने अतिथियों का धन्यवाद किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.